{"_id":"61f3025455a0e71d7d6331e7","slug":"the-number-of-corona-patients-started-declining-panipat-news-knl972008130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीजों की संख्या में आने लगी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीजों की संख्या में आने लगी गिरावट
विज्ञापन
पानीपत। पिछले छह दिन से कोरोना के रोगियों की संख्या में एकाएक गिरावट आई है। पिछले छह दिन से अब 133 की औसत से कोरोना के रोगी मिल रहे हैं, जबकि 257 की औसत से कोरोना के मरीज ठीक हो रहे हैं। वीरवार को कोरोना के 18 बच्चों समेत 145 नए मरीज मिले हैं, जबकि 327 मरीज ठीक हुए। बुधवार को 111 नए मरीज मिले थे जबकि 302 लोग ठीक हुए थे।
पिछले छह दिन में कोरोना के 802 नए मरीज मिले हैं जबकि 1286 लोग ठीक हुए हैं। 21 जनवरी से 12 जनवरी के बीच कोरोना के नए 2576 रोगी मिले थे। इस दौरान हर रोज 257 की औसत से मरीज मिल रहे थे। कोरोना के रोगियों की संख्या में आ रही गिरावट से स्वास्थ्य विभाग थोड़ी राहत की सांस जरूर ले रहा है, लेकिन लगातार घट रही सैंपलिंग की संख्या से चिंता बढ़ रही है। वीरवार को महज 859 लोगों ने अपनी कोरोना जांच कराई है। अब तक जिले में 5,02,744 लोग अपनी जांच करवा चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट फिलहाल 94.3 प्रतिशत है। जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 35,369 हो चुकी है।
कोरोना के केस में कमी लेकिन जागरूकता न छोड़े
कोरोना के केस में पिछले दिनों कमी आई है। अब नए केस की संख्या से दोगुने लोग कोरोना से ठीक हो रहे हैं। लोगों से अपील है कि वो लापरवाही न बरतें कोविड के नियमों का पालन करें। -डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन