फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The new Intercity Express arrived three and a half hours late

Panipat News: नई इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची, गर्मी ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
The new Intercity Express arrived three and a half hours late
पानीपत। भीषण गर्मी के बीच रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लगातार देरी से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। वीरवार को 14 ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंची। इसी कड़ी में नई इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को गर्मी में घंटों तक अपनी ट्रेनों का इंतजार करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्री काजल, सतीश और पंकज ने बताया कि इतनी गर्मी में कई-कई घंटों तक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना किसी परेशानी से कम नहीं है। ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण हम अपने गंतव्य पर भी देरी से पहुंचेंगे। यदि ट्रेनें निर्धारित समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच जाए तो हमारा कीमती समय खराब होने से बच सकता है।
विज्ञापन

ये ट्रेनें पहुंची देरी से

नई इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। धनबाद स्पेशल फेयर गरीब रथ समर स्पेशल तीन घंटे की देरी पहुंची। अंबाला कैंट स्पेशल फेयर समर स्पेशल 3:11 घंटे की देरी से पहुंची। सर्वोदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली-पानीपत एमईएमयू पौने दो घंटे की देरी पहुंची। गोवा संपर्क क्रांति, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस और आम्रपाली एक्सप्रेस तीनों एक घंटे की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस 53 मिनट की देरी से पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस 46 मिनट की देरी से पहुंची। पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 36 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली सुपरफास्ट आधे घंटे की देरी से पहुंची। वहीं झेलम और जम्मू तवी एक्सप्रेस दोनों 25 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
कुछ ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है। इसी वजह से कुछ ट्रेनें समय पर नहीं आ पा रही हैं। हमारी कोशिश है कि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा मिले और उन्हें समय से जानकारी दी जाए।

- रमेश कुमार, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed