फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The needy will get affordable housing: DC

जरूरतमंदों को मिलेगा किफायती आवास : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The needy will get affordable housing: DC

विज्ञापन

पानीपत। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद पात्र नागरिकों के आवास के सपने को साकार करना है। यह योजना शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों को किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इस योजना के तहत सस्ते और किफायती घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे शहरी गरीबों को सुरक्षित और स्थायी आश्रय मिल सकें। यह योजना गरीबों के लिए सिर्फ एक छत देने तक सीमित नहीं है बल्कि यह उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का भी एक प्रयास है। डीसी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मानजनक और सुरक्षित आवास प्रदान करना है, जिससे वे बेहतर जीवन यापन कर सकें।
विज्ञापन

इस तरह रहेगी आवेदन प्रक्रिया

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र लाभार्थी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें। आवेदन के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, बैंक खाता विवरण व अन्य जरूरी दस्तावेज होने जरूरी हैं। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से आवेदन कर सकते हैं। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए स्थानीय नगर निगम व नगर पालिका कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed