फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The municipality is busy in removing the objections raised on eight colonies.

Panipat News: नगरपालिका आठ काॅलोनियों पर लगी आपत्तियों को दूर करने में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:30 AM IST
विज्ञापन
The municipality is busy in removing the objections raised on eight colonies.
समालखा। नगरपालिका द्वारा आठ काॅलोनियों के कुछ भाग पर विभाग द्वारा लगाई गई आपत्तियों को दूर कर वैध के लिए भेजा जाएगा। नपा अधिकारियों द्वारा इसको लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जो जल्द ही पालिका आयुक्त को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शहर की आबादी बढ़ने के साथ ही इसके साथ लगती काॅलोनियों में आबादी बढ़ गई, लेकिन अवैध कालोनियां होने के कारण यहां पर विकास नहीं हो पाया। इसको लेकर इन कालोनियों में रहने वाले लोगों सहित सामाजिक संगठन भी समय-समय पर इन कॉलोनियों को वैध कराने को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। कुछ समय पहले जिला योजनाकार विभाग द्वारा कालोनियों सर्वे करवाकर पंचकूला भेजा गया था। जिनमें कुछ कॉलोनियों पर विभाग द्वारा आपत्तियां दर्ज कर नगरपालिका को भेजी गई थी। अभी नगरपालिका अधिकारियों द्वारा उक्त आपत्तियों को दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स

इन कालोनियों के कुछ हिस्सों पर लगी हैं आपत्तियां
जेई गौरव कुमार ने बताया कि कुछ कालोनियों के कुछ हिस्सों पर पंचकूला से आपत्तियां लगाकर भेजी गई थी। इनमें सीताराम काॅलोनी, गांधी काॅलोनी पार्ट 1 व 2, ऑफिसर काॅलोनी, संगम काॅलोनी, दुर्गा काॅलोनी राजस्थान काॅलोनी, राजीव काॅलोनी शामिल हैं। इन आपत्तियों को दूर कर वे पालिका आयुक्त को भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

2004 से 2018 तक हुई हैं 26 कॉलोनियां पास
शहर के अंतर्गत आने वाली काॅलोनियों पर सरकार की मेहरबानी कम ही रही है। वर्ष 2004 से 2018 तक केवल 26 काॅलोनियां ही पास हो सकी थी। जिसमें वर्ष 2004 में सात काॅलोनियां, 2013 में 17 काॅलोनी और वर्ष 2018 में 2 काॅलोनियां पास हुई थी। इन दो काॅलोनियों में एक काॅलोनी साईं एन्क्लेव थी जिसमें केवल एक कोठी जो कि विधायक धर्म सिंह छोक्कर की बनी हुई है को पास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed