फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The more you recharge, the more you will be able to spend electricity

Haryana: जितना करेंगे रिचार्ज, उतनी की खर्च करा पाएंगे बिजली, पोस्टपेड मीटर भी प्रीपेड में बदले जाएंगे

Thu, 18 Aug 2022 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2022 02:31 AM IST
सार

नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर अब प्रीपेड होगा। बिजली निगम का इससे घाटा कम होगा। निगम की ओर से पोस्टपेड मीटर भी कुछ समय के बाद प्रीपेड मीटर में बदल दिए जाएंगे।  

विज्ञापन
The more you recharge, the more you will be able to spend electricity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नया कनेक्शन लेने पर अब उपभोक्ताओं को बिजली का प्रीपेड मीटर दिया जाएगा। यानी जितना मीटर रिचार्ज किया जाएगा, उतनी ही बिजली का इस्तेमाल किया जा सकेगा। रिचार्ज खत्म होते ही प्रीपेड मीटर के जरिये बिजली की आपूर्ति बंद हो जाएगी और रिचार्ज करने पर ही सुचारु होगी। साथ ही अगले चरण में कुछ समय बाद पोस्ट पेड स्मार्ट मीटरों को भी प्रीपेड में बदला जाएगा।

विज्ञापन


पानीपत में बिजली निगम के साढ़े तीन लाख कनेक्शन हैं, जिनमें से 56 फीसदी स्मार्ट मीटर लगे हैं। यह पोस्टपेड स्मार्ट मीटर हैं। प्रीपेड मीटरों से बकायेदारों की संख्या में कमी आएगी क्योंकि बगैर रिचार्ज किए घर में आपूर्ति होगी ही नहीं। यह सारी प्रक्रिया ऑटोमैटिक है। इससे बिजली निगम की बकाया बिल की समस्या काफी हद तक दूर होने की संभावना है।
विज्ञापन


अभी लगे पोस्टपेड स्मार्ट मीटर भी अगले वर्ष तक प्रीपेड में तब्दील कर दिए जाएंगे। जिन उपभोक्ताओं के घरों में अब तक पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगे हैं, उन्हें भी प्रीपेड के जरिये ही बिल अदायगी करनी होगी। प्रीपेड मीटर रिचार्ज खत्म होने से कुछ दिन पहले ही उपभोक्ता को मैसेज के जरिये नोटिफिकेशन दिया जाएगा। इस दौरान उपभोक्ता को अपना मीटर फिर से रिचार्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है। छाजपुर में अभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने शुरू नहीं हुए हैं। जिन घरों में पोस्टपेड मीटर लगाए गए हैं, वे अपने आप प्रीपेड में बदल जाएंगे। इससे बिजली निगम को घाटा कम होगा। इसी के साथ उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार बिजली का इस्तेमाल कर पाएगा। - योगेंद्र कटारा, एसडीओ, छाजपुर डिवीजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed