{"_id":"68c32f5ef27807da8e0e0c6e","slug":"the-miscreants-who-fired-at-the-house-could-not-be-identified-panipat-news-c-244-1-pnp1012-143515-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मकान पर फायरिंग करने वाले बदमाशों की नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मकान पर फायरिंग करने वाले बदमाशों की नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र की दीनानाथ कॉलोनी में फायरिंग की वारदात की जांच में जुटी पुलिस के हाथ भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हुई। एसपी ने सीआईए की टीमों को भी वारदात के खुलासे में लगाया है।
दीनानाथ कॉलोनी के शिव ने तहसील कैंप थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि मंगलवार रात को वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। आधी रात 12 बजे के आस-पास के किसी ने उनके मकान के दरवाजे पर लगी घंटी बजाई। जिससे उनकी आंख खुल गई। इसके कुछ देर बाद ही गली में दो गाली चलने की आवाज आई। शिव ने बताया था कि उसके पास एक सप्ताह पहले रंगदारी की कॉल आई थी। वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। जिसमें दो बदमाश फायरिंग करते हुए नजर आ रहे थे। पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। लेकिन, अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई। सीआईए की टीमों को भी हमलावरों की तलाश करने में लगाया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है।
ई-रिक्शा चालक के घर पर फायरिंग करने वाले बदमाशों की अभी पहचान नहीं हुई है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ क गई है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तारी किया जाएगा।
विज्ञापन
मुकेश, प्रभारी थाना तहसील कैंप।