फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The miscreant entered the house on the pretext of fixing the tap and committed robbery

Panipat News: टोंटी ठीक करने के बहाने घर में घुसे बदमाश ने की लूटपाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
The miscreant entered the house on the pretext of fixing the tap and committed robbery
मतलौडा। मतलौडा बस अड्डे के पास गायत्री कॉलोनी में दिनदहाड़े एक नकाबपोश बदमाश ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश टोंटी ठीक करने के बहाने घर में घुसा और महिला से चाकू की नोक पर अलमारी से पांच तोले सोने के जेवरात व डेढ़ लाख रुपये निकलवाने के बाद महिला और उसके तीन वर्षीय बच्चे को शौचालय में बंद कर फरार हो गया। तीन घंटे बाद पड़ोसी महिलाएं घर पहुंचीं तो दरवाजा खोला। महिला ने अपने सास-ससुर को सूचना दी।
विज्ञापन

ऊंटला गांव निवासी मामन ने बताया कि उसने 20 दिन पहले मतलौडा बस अड्डे के पास गायत्री कॉलोनी में मकान खरीदा था। उसका बेटा रोहित छह माह पहले अमेरिका गया था। पुत्रवधू सरिता उनके साथ रहती है। रविवार को पुत्रवधू व उसका तीन वर्षीय बेटा नए मकान में थे, जबकि वह अपनी पत्नी को लेकर ऊंटला गांव में पशुओं को चारा डालने के लिए आ गए थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक मुंह पर गमछा डाले हुए आया और बहू को कहा कि घर की खराब टोंटी ठीक करने के लिए उसके ससुर ने उसे भेजा है। पुत्रवधू ने उसकी बात पर यकीन कर लिया और घर की कुंडी खोल दी। युवक अंदर आया और आते ही उसके पेट में चाकू लगा दिया। उसके बाद उसे धमकी दी कि घर मेंं रखे रुपये व जेवरात निकाल दे वरना तुझे और तेरे बेटे को मार दूंगा। वह डर गई और अलमारी से करीब पांच तोले सोने के जेवरात व डेढ़ लाख रुपये नकदी निकाल कर दे दिए। इसके बाद बदमाश ने उसे उसके बेटे समेत घर के पिछले हिस्से में बने शौचालय में बंद कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सरिता काम निपटाने के बाद अक्सर घर के बाहर आकर पड़ोसी महिलाओं से बातचीत करती थी, लेकिन रविवार को 12:30 बजे तक वह बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी महिलाओं को शक हुआ। उन्होंने पहले बाहर से आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर वह अंदर चली गई। जहां पर उन्होंने सरिता को ढूंढा। आखिरी हिस्से में शौचालय से खटखटाने की आवाज आई। इसके बाद महिलाओं ने शौचालय की कुंडी खोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरिता ने बताया कि बदमाश शातिर था। उसने चाकू लगाते ही अपनी जेब से ग्लब्स निकाले ताकि किसी वस्तु पर उसके फिंगरप्रिंट न आ सकें। इसके अलावा पुलिस ने भी घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन आरोपी किसी में कैद नहीं हुआ। आशंका है कि वह कोई नजदीकी था, जिसे पता था कि सास-ससुर रोजाना ऊंटला जाते हैं और पुत्रवधू घर पर अकेली रहती है। वह पिछले कई दिन से रेकी कर रहा था।
घर में घुसकर लूटपाट को अंजाम देने की वारदात की सूचना मिली है, पुलिस की टीम बदमाश की धरपकड़ में जुटी हुई है।
-विजय सिंह, प्रभारी, मतलौडा थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed