फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The message of saving the environment was staged in the play 'Jal Bin Sab Soon'

‘जल बिन सब सून’ नाटक का मंचन कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The message of saving the environment was staged in the play 'Jal Bin Sab Soon'
पानीपत। एनएसएस कैंप के दौरान मंच पर डांस करती हुई छात्राएं। - फोटो : Panipat
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी स्तर के एनएसएस शिविर के चौथे दिन शनिवार को वन विभाग के सौजन्य से नाटक ‘जल बिन सब सून’ का मंचन कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। विश्व रंगमंच दिवस पर मंचित नाटक के माध्यम से लोगों से आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का अभिन्न अंग माने। यदि पर्यावरण स्वच्छ एवं स्वस्थ होगा, तभी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण प्राप्त हो सकेगा। कोविड-19 के संक्रमण काल से सीख लेते हुए पर्यावरण संरक्षण की महत्ता को समझना होगा। नाटक को विशाल, विवेक, विकल्प रंजन, आशीष, श्रुति, नेहा और अमन ने पेश किया।
विज्ञापन

इस सात दिवसीय आवासीय कैंप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 24 महाविद्यालयों के 200 से अधिक एनएसएस कार्यकर्ता और अधिकारी भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दिल्ली के निदेशक दिनेश खन्ना रहे। उन्होंने हरियाणा साहित्य अकादमी के सौजन्य से आयोजित संगोष्ठी में भाग लेकर प्रतिभागियों के साथ जीवंत संवाद किया और उन्हें विश्व रंगमंच दिवस की बधाई दी। इस मौके पर वन विभाग से पीआरओ रीता राय, ज्ञानचंद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, कॉलेज में एनएसएस प्रभारी डॉ. राकेश गर्ग और डॉ. संतोष कुमारी ने मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा
ग्रुप डांस प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज पानीपत ने प्रथम, आईबी कॉलेज पानीपत और जेसीएमएम असंध ने संयुक्त रूप से द्वितीय और जाट कॉलेज कैथल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर (महिला) में चिरंजीलाल राजकीय महाविद्यालय करनाल के हिमांशु और महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय बहरामपुर बापौली की काजल अव्वल रहीं। वन लेग रेस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में आरकेएसडी कॉलेज कैथल के रवि और महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय पानीपत की जाह्नवी प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थ्री लेग रेस के महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय पानीपत की जाह्नवी व मुस्कान और पुरुष वर्ग में आर्य कॉलेज पानीपत के प्रिंस व सिद्धार्थ की जोड़ी ने बाजी मारी। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में डॉ. एसके वर्मा, डॉ. मुकेश पुनिया, डॉ. बलजिंदर सिंह, प्रो. सनी, प्रो. सोनिका, प्रो. हिमानी, प्रो. मनमीत सिंह, प्रो. मनोज कुमार, दीपक मित्तल मौजूद रहे।

पानीपत। एनएसएस कैंप में पहुंचे अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए।

पानीपत। एनएसएस कैंप में पहुंचे अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed