फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The message of Gita will spread to the whole world from Bali

Panipat News: बाली से पूरी दुनिया में फैलेगा गीता का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
The message of Gita will spread to the whole world from Bali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पर्यटन की दृष्टि से बेहद खास माने जाने वाले इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जा रहा है, जहां से गीता का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचेगा। 12 सितंबर से शुरू होने वाले इस महोत्सव का अहम केंद्र बाली का प्रख्यात सांस्कृतिक केंद्र गरुड़ विष्णु केनकाना पार्क होगा, जिसे कंचना पार्क से भी जाना जाता है। इसी पार्क में महोत्सव के दूसरे दिन 13 सितंबर को 121 मीटर उंची गरुड़ विष्णु की प्रतिमा के समक्ष ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्वान गीता पर मंथन करेंगे।

इस अवसर पर गरुड़ विष्णु केनकाना पार्क में ही अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का आयोजन होगा। वहीं पर गीता की संदेश देते हुए विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। गीता संदेश पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जिनमें इंडोनेशिया के कलाकार अपनी सांस्कृतिक छटा बिखेरेंगे। महोत्सव के अंतिम दिन 14 सितंबर को बाली के ही गोआ लवाह मंदिर में गीता यज्ञ का आयोजन होगा, जिसके जरिये शांति और समृद्धि की कामना की जाएगी। इस दौरान भक्ति संगीत के माध्यम से गीता संदेश की धुनों के बीच नदी किनारे गीता की आरती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed