{"_id":"684f361477089830dd0e01d3","slug":"the-mechanic-got-an-electric-shock-from-high-tension-wires-panipat-news-c-244-1-pnp1012-138716-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हाईटेंशन तारों से मिस्त्री को लगा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हाईटेंशन तारों से मिस्त्री को लगा करंट
विज्ञापन
पानीपत। जाटल रोड न्यू आरकेपुरम कॉलोनी में लिंटर की शटरिंग बांधते समय राजमिस्त्री हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। साथी मिस्त्री ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत अधिक गंभीर होने के कारण बाद में पीड़ित को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के पांच दिन बाद पुलिस ने आरोपी मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मूल रूप से बिहार के सहरसा निवासी दिलदार ने बताया कि वह राजमिस्त्री है और मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में जाटल रोड पर किराये के मकान में रहता है। जहां पर उसके साथ उसका दोस्त विकास निवासी निवासी गांव उड़ी समस्तीपुर बिहार रहता है। वह दोनों ठेकेदार अर्जुन के साथ न्यू आरके पुरम में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। 10 जून को मकान की दूसरी मंजिल पर लिंटर डालने की तैयारी चल रही थी। विकास और वह दोनों शटरिंग बांध रहे थे। जहां पर ठेकेदार, मालिक और रौनक नाम का एक युवक भी मौजूद था।
शटरिंग बांधते समय पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से शटरिंग में कुछ करंट सा महसूस हुआ। जिस पर उन्होंने ठेकेदार और मकान मालिक को इसकी सूचना दी। लेकिन, उन्होंने कहा कि यहां पर ऐसे ही करंट महसूस होता रहता है। तुम अपना काम करते रहो। कुछ देर बाद विकास को अचानक तेज करंट लगा और वह बुरी तरह से झुलस गया। हादसे के बाद उसे पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत अधिक गंभीर होने के कारण बाद में उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत अभी चिंता जनक बनी हुई है। दिलदार ने मकान मालिक, ठेकेदार और वहां पर मौजूद अन्य युवक के पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना मॉडल टाउन प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।