फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Mayor laid the foundation stone for streets to be constructed in Ward 11 at a cost of Rs 24 lakh.

Panipat News: मेयर ने वार्ड-11 में 24 लाख की लागत से बनने वाली गलियों का किया शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
The Mayor laid the foundation stone for streets to be constructed in Ward 11 at a cost of Rs 24 lakh.
पानीपत। महापौर कोमल सैनी ने मंगलवार को वार्ड-11 में लगभग 24 लाख की लागत से बनने वाली विभिन्न गलियों का शिलान्यास किया। इनमें गुलशन टेंट से रामे हाउस तक व लीलाधर से राम कुमार व गुलशन टेंट से विशेष विद्या मंदिर और संजय हाउस से पप्पू प्रजापति तक गली बनाई जाएंगी। इनमें आईपीबी टाइल्स और नाली के लिए डीडब्ल्यूसी पाइप बिछाने के निर्माण कार्य किया जाएग। पार्षद अंजना गुर्जर ने मेयर कोमल सैनी का स्वागत किया।
विज्ञापन

मेयर कोमल सैनी ने कहा कि शहर में विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। वार्ड-11 में 24 लाख की लागत से गली में नाली बनाई जाएंगी। इनके मूर्त में आने के बाद स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबको साथ लेकर विकास कार्य कर रही है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। नगरवासियों की समस्याओं का समाधान कर बेहतर जनसुविधा दी जा रही हैं। मेयर ने अधिकारियों को विकास कार्य गुणवत्तापूर्वक काम करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रवक्ता वेद पाराशर, मंडलाध्यक्ष हिमांशु कटारिया, कार्यकारी अभियंता गोपाल कलावत, प्रीतम गुर्जर, देवेंद्र मक्कड़, संदीप जिंदल, बलबीर शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, केशव जताना व दीनू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed