फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The judge also heard the problems of the lawyers

Panipat News: न्यायाधीश ने वकीलों की समस्याएं भी सुनीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 03:03 AM IST
विज्ञापन
The judge also heard the problems of the lawyers
पानीपत। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश अरविंद सांगवान ने शुक्रवार को पानीपत और समालखा न्यायालय परिसरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यो की भी जांच की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने वकीलों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली। समालखा और पानीपत पंहुचने पर जिला सत्र एवं न्यायधीश सुदेश कुमार सहित समालखा बार एसोसिएशन की तरफ से प्रधान भरत सिंह छौक्कर व पानीपत बार एसोसिएशन की तरफ से प्रधान अमित कादियान ने उनका बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने समालखा बार एसोसिएशन की तरफ से न्यायालय एवं बार बिल्डिंग और नए चैंबरों की मांग सहित कई मांगों पर आश्वासन दिया। इसके साथ-साथ उन्होंने सभी वकीलों से कहा कि वे अपने कार्यो को कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें ताकि लोगों को अदालतों में जल्द से जल्द न्याय मिल सके। न्यायधीश अरविंद सांगवान ने समालखा न्यायिक परिसर में पौधरोपण भी किया। इससे पूर्व समालखा के ब्लूजे पर्यटन परिसर में पंहुचने पर जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने उनका बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संदीप चौहान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित शर्मा, अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन समालखा जोगिंद्री, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी समालखा अशोक कुमार, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, एसडीएम समालखा अमित कुमार व डीएसपी प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed