{"_id":"5ec580508ebc3e9062521553","slug":"the-joy-of-going-home-is-seen-on-the-workers-face-panipat-news-knl31553738","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों के चेहरे पर दिखी घर जाने की खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों के चेहरे पर दिखी घर जाने की खुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र व राज्य सरकार के आदेशों पर लॉकडाउन 4.0 में बिहार व उत्तर प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों को वापस उनके गृह प्रदेश भेजने का काम जिला प्रशासन द्वारा निरंतर किया जा रहा है। वहीं बुधवार को मध्यप्रदेश के प्रवासियों के लिए भी ट्रेन चलाई गई। इसमें करनाल, कुरूक्षेत्र व पानीपत जिले के करीब 1400 प्रवासी मजदूरों को बुधवार शाम 4 बजे मध्यप्रदेश के सागर जिले एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाकर रवाना किया गया। इनमें 667 प्रवासी पानीपत जिले के थे, जिसमें से 101 समालखा व 566 प्रवासी पानीपत जोन के शामिल किए गए, बाकी अन्य जिलों के रहे। वहीं जिला प्रशासन ने 45 बसों के माध्यम से 1925 प्रवासियों को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले भेजा गया।
बता दें पिछले 6 दिनों से लगतार पानीपत से बिहार प्रदेश के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जिनमें रोजाना इन श्रमिकों को भेजा जा रह है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि उनके पास बुधवार शाम तक आगामी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। आगामी आदेशों के बाद भी आगे ट्रेनों की स्थिति के बारे में जानकारी दी जा सकती है।
इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर, आरपीएफ थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह हुड्डा, जीआरपी थाना प्रभारी प्रीतमपाल सहित रेलवे के अन्य अधिकारियों ने श्रमिकों के भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर सैनिटाइजेशन तक का पूरा ध्यान रखा।