फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The joy of Eid turned into mourning

Panipat News: ईद की खुशी मातम में बदली

Sat, 21 Mar 2026 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 21 Mar 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
The joy of Eid turned into mourning
हादसे में जली इको। संवाद
समालखा। जीटी रोड पर वीरवार रात को हुए सड़क हादसे में बरेली के विशारतगंज की निशी (20) पिता और परिवार के लोगों के सामने जिंदा जल गई। पिता ताहीर ने बेटी को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन सीएनजी किट में धमाके के बाद उठी आग की लपटों के चलते उन्हें आगे नहीं जाने दिया। दूसरे लोग भी बेबस होकर देखते रहे।
विज्ञापन

हादसे में परिवार की खुशी मातम में बदल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समालखा थाना पुलिस ने राजस्थान डिपो की बस के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इंडो फार्म राकेश नगर के रिजवान ने पुलिस को बताया कि वह बिहारीपुर थाना अलीगंज जिला बरेली यूपी का मूल निवासी है। वह पानीपत में सफाई का काम करता है। उनकी जानकार निशी (20) वासी विशारतगंज जिला बरेली यूपी, उनके पिता ताहीर, अकील, उनकी पत्नी केसरबानो व उनके दो बच्चे आहिल व मायरा वासी विशारतगंज जिला बरेली यूपी व उनके भाई फैजल व तीन चार अन्य व्यक्ति वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे यूपी नंबर की ईको गाड़ी में बरेली के लिए रवाना हुए थे। गाड़ी उनका ड्राइवर मुबारिक शाह वासी मंडोरा जिला बरेली यूपी चला रहा था। जीटी रोड पर उत्सव गार्डन के सामने उनकी ईको गाड़ी ओवरटेक करने पर आगे खड़ी गाड़ी हैक्टर व सिलेरियो गाड़ी से टकरा गई। हेक्टर और सिलेरियो गाड़ी ओवरटेक लाइन जीटी रोड पर पहले से ही एक्सीडेंट होने पर खड़ी थी। उनमें से दो को मामूली चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे जीटी रोड पर खड़े हो गए। गाड़ियों के इंडिकेटर जल रहे थे। निशी, उनके पिता ताहिर व अकील की पत्नी केसरबानों दोबारा गाड़ी में बैठ गए। चालक मुबारिक शाह अपनी गाड़ी को चलाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे राजस्थान रोडवेज के बस चालक ने ईको गाड़ी को पीछे से सीधी टक्कर मार दी। चालक इको को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। इससे इको की सीएनजी किट में धमाका हो गया। उन्होंने केसरबानो व ताहीर को बाहर निकाल लिया, लेकिन निशी को बाहर नहीं निकाल पाए। इको में आग लग जाने से निशी गाड़ी में जल गई। इससे उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed