फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gurmeet has been living away from home at an academy for three years, learning the techniques and maneuvers of wrestling.

Panipat News: तीन साल से घर छोड़ एकेडमी में रहकर कुश्ती के दांव-पेच सीख रहा गुरमीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Gurmeet has been living away from home at an academy for three years, learning the techniques and maneuvers of wrestling.
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दो रजत पदक जीते, कोच के मार्गदर्शन में देश के लिए खेलने का लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शाहपुर स्थित कृष्ण कुंडू इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी के पहलवान गुरमीत कुश्ती में अपनी पहचान बना रहे हैं। मूलरूप से कैथल जिले के पाई गांव के रहने वाले गुरमीत जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दो रजत पदक जीत चुके हैं। स्कूली प्रतियोगिताओं में भी वह अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।
गुरमीत पिछले तीन वर्षों से गांव छोड़कर एकेडमी में रह रहे हैं और कुश्ती की तैयारी कर रहे हैं। उनके पिता प्रदीप डुल किसान हैं और मां मीनू गृहिणी हैं। माता-पिता बेटे के समर्पण को देखते हुए उसे पूरा सहयोग दे रहे हैं। उनका सपना है कि बेटा कुश्ती में बड़ा खिलाड़ी बनकर देश का नाम रोशन करे।
विज्ञापन

गुरमीत ने बताया कि बड़े खिलाड़ियों को कुश्ती करते देखकर उन्होंने इस खेल में करियर बनाने का फैसला किया। वह बेहतर तैयारी के लिए सुबह-शाम कोच के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं। एकेडमी में कोच कृष्ण कुंडू और प्रदीप उन्हें कुश्ती के गुर सिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच प्रदीप ने बताया कि गुरमीत पिछले तीन वर्षों से एकेडमी में रहकर अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं। कुश्ती के प्रति उसका जुनून और मेहनत उसे आगे बढ़ने में मदद करेगी। अभी उसकी शुरुआत है। निरंतर अभ्यास और लगन से वह भविष्य में अच्छी पहचान बना सकता है।
2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed