{"_id":"693b348b53fe9e21f8091ef9","slug":"the-injured-was-declared-dead-in-the-hospital-but-he-regained-his-breath-on-the-way-to-rohtak-panipat-news-c-244-1-pnp1006-148652-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: घायल को अस्पताल में बताया मृत, रोहतक जाते लौटी सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: घायल को अस्पताल में बताया मृत, रोहतक जाते लौटी सांस
विज्ञापन
इसराना। इसराना-समालखा रोड पर बुधवार रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल बांध गांव के टिंकू (24) को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया था। परिजन युवक को पीजीआई रोहतक लेकर रहे थे। इस दौरान युवक की सांस लौट आई। उनका अब पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। परिवार के लोगों की भी उसके इलाज में सुधार से उम्मीद बंधी है।
बांध गांव के स्वर्ण ने बताया कि उनका भतीजा टिंकू ब्राह्मण माजरा गांव स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। उनकी नाइट शिफ्ट चल रही है। वे बुधवार को घर से ड्यूटी जाने के लिए मोटरसाइकिल पर चले थे। इसराना-समालखा रोड पर शिवालिक पब्लिक स्कूल के नजदीक एक अज्ञात वाहन चालक ने उनको पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने उनको इसराना के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। वे सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। वे टिंकू को पानीपत के एक अस्पताल में ले गए। जहां उनको दिल्ली ले जाने की सलाह दी। वे दिल्ली के एक अस्पताल में ले गए। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनका मन नहीं माना तो वे उनको पीजीआई रोहतक ले जा रहे थे। टिंकू के बीच रास्ते में सांस जुड़ गए। परिजनों ने उनको पीजीआई में चिकित्सकों को पूरा मामला बताया। चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू कर दिया। वे फिलहाल खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि टिंकू की नौ महीने पहले शादी हुई थी। वह परिवार के साथ हंसी खुशी के साथ रहता था और बुधवार को भी नाइट ड्यूटी पर जा रहा था। परिवार में टिंकू की मौत की सूचना पर एक बार मातम पसर गया। जैसे ही उनकी सांस लौट जाने की बात सुनी तो हर किसी ने राहत मिली। परिजन इसके बाद पीजीआई रोहतक पहुंचे।