{"_id":"68cf03fcc3c20bb63d06f034","slug":"the-hotel-employee-who-provided-the-room-to-the-teenager-was-also-made-an-accused-panipat-news-c-244-1-pnp1012-144104-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: होटल में किशोरी को कमरा देने वाले कर्मचारी को भी बनाया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: होटल में किशोरी को कमरा देने वाले कर्मचारी को भी बनाया आरोपी
Sun, 21 Sep 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। होटल में नाबालिग को कमरा देना होटल कर्मी को भारी पड़ गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में होटल के कर्मचारी को भी आरोपी बनाया है। कर्मचारी पर षडयंत्र में शामिल होने के आरोप हैं। जिसके बाद आरोपी भाग गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
मामला थाना मॉडल टाउन क्षेत्र का है। 8 सितंबर को थाने में 13 साल की किशोरी को होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप था कि एक किशोरी की एक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। 7 सितंबर को युवक ने किशोरी को मिलने बुलाया और किशनपुरा क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर किशोरी ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया।
शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी आकाश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उधर, इस मामले में एसपी ने थाना पुलिस को होटल में किशोरी को कमरा देने पर होटल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने होटल के रिसेप्शन पर बैठने वाले कर्मचारी को भी मुकदमे में षडयंत्र में शामिल होने का आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
किशोरी के साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म हुआ था। नाबालिग को होटल में कमरा देने के आरोप में होटल के कर्मचारी को भी मुकदमे में आरोपी बनाया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
-जगमिंद्र सिंह, प्रभारी थाना मॉडल टाउन