{"_id":"62c3509e407f7c773d4b0c8c","slug":"the-home-guard-attacked-the-woman-protesting-the-abuse-with-a-scythe-panipat-news-knl113588092","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली-गलौज का विरोध कर रही महिला पर होमगार्ड ने किया दराती से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली-गलौज का विरोध कर रही महिला पर होमगार्ड ने किया दराती से हमला
विज्ञापन
पानीपत। किशनपुरा क्षेत्र में गालीगलौज का विरोध कर रही एक महिला पर होमगार्ड ने धारदार दराती से हमला कर दिया। आरोप है कि होमगार्ड ने पड़ोसी का पक्ष लिया और वर्दी की धौंस जमाई। उसके बाद महिला और उसके परिवार पर हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। महिला ने होमगार्ड समेत आठ लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कच्ची फाटक निवासी कलाशो शर्मा ने बताया कि तीन जुलाई की रात करीब आठ बजे वह अपने घर के दरवाजे के पास खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोसी रिंकू शराब पीकर आया और उसके साथ साथ पूरे मोहल्ले को अपशब्द करने लगा। रिंकू ने उसके पति अशोक शर्मा के साथ भी गालीगलौज की। कुछ देर बाद वह उसके छोटे भाई अजय के पास गई और रिंकू को समझाने के लिए कहा। अजय के पास हरियाणा पुलिस का होमगार्ड सुनील भी बैठा था। उसने कहा कि क्या हुआ, अगर उसने गाली दे दी। होमगार्ड भी पति के बारे में अपशब्द कहने लगा। उसने फोन कर अपने तीनों बेटे अमित, राकेश और सागर को सब्जीमंडी से घर बुलाया और पूरी घटना के बारे में बताया।
इसी दौरान होमगार्ड ने भी फोन कर करीब सात लोगों को वहां बुला लिया। अमित और सागर ने पूछा कि उनके पिता को गाली किसने दी। इसी पर होमगार्ड सुनील ने अपने हाथ में ली हुई दराती से कलाशो के बाएं हाथ पर हमला कर दिया। इससे उसकी हथेली कट गई। पड़ोसी शिवकुमार ने बीचबचाव किया। आरोपी वहां से उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सेक्टर 29 थाना प्रभारी मंजीत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।