फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The government is setting up Nandi Gaushalas in every district: Pawar

सरकार प्रत्येक जिले में स्थापित कर रही नंदी गोशालाएं : पंवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
The government is setting up Nandi Gaushalas in every district: Pawar
इसराना। बाबा लाठे वाला गोशाला नौल्था गांव में गोशाला समिति द्वारा चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का गोशाला समिति द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गोशालाओंं में समिति के सदस्यों को हो रही परेशानियों को मंत्री के सामने रखा गया। उन्होंने जल्द ही समस्याओंं को दूर करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि सरकार प्रत्येक जिले में नंदी गोशालाएं स्थापित कर रही है। प्रदेश के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश की 687 पंजीकृत गोशाला अपने पैरों पर खड़ी हो। सरकार प्रत्येक जिले में नंदी गोशालाएं स्थापित कर रही है।
विज्ञापन

गोशालाओं में गो के इलाज की सुविधा भी सरकार उपलब्ध करा रही है। कोई भी ग्राम पंचायत दो एकड़ जमीन गोशालाओं के चारे के लिए देना चाहे तो दे सकती है। नैन गांव में नंदी के लिए 50 एकड़ में गौशाला है। जिसमें पूर्ण सुविधाएं है। इस दौरान उन्होंने डेरा बाबा लाठी वाला गोशाला को 19 लाख 17 हजार 900 व 14 लाख 30 हजार का 100 रुपये का चेक दिया। बाल गोपाल कृष्ण गोशाला सेवा समिति मांडी गांव को 13 लाख 83 हजार 120 रुपये का चेक दिया। इस मौके पर सरपंच बलराज जागलान, कुलबीर खर्ब, सूरजभान जागलान, बलवान शर्मा, रंजीता कौशिक, रामकुमार जागलान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed