फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The girl who went to the bank is missing

Panipat News: धुंध कम व हल्की बारिश के चलते ट्रेनें हो रही प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
The girl who went to the bank is missing
पानीपत। धुंध कम होने व हल्की बूंदाबांदी से भी ट्रेनाें का समय प्रभावित हो रहा है। ट्रेनें अपने निर्धारित स्थान पर देरी से पहुंच रही है। जिसके परिणाम स्वरूप यात्रियों को परेशानी हो रही है। ट्रेनों की गति धीमी होने के कारण यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर ही व्यतीत करना पड़ रहा है। जिससे उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे राजीव कुमार, संजीव व कमलजीत ने बताया कि पिछले काफी समय से उन्हें ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन को इस और विशेष ध्यान देना चाहिए। जिससे यात्रियोंं को किसी प्रकार की समस्या न हो। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हल्की बारिश के साथ ही कई जगह धुंध अभी भी बनी हुई है। जिस कारण ट्रेन की गति को धीमा किया गया है। जिससे किसी प्रकार का हादसा न हो।
विज्ञापन

ये ट्रेेनें हो रही लेट-
पानीपत से चलकर कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाली पैंसेजर ट्रेन का निर्धारित समय 10:01 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 10:41 बजे पहुंची और इसे 10:45 बजे यहां से रवाना किया गया। कुर्ज केकेडीई एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 10:34 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 10:56 बजे पहुंची और इसे 11:03 बजे यहां से रवाना किया गया। संचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 2:22 बजे का निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 2:41 बजे पहुंची और इसे 2:45 बजे यहां से रवाना किया गया। फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 2:29 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 2:56 बजे पहुंची और इसे यहां से 3:00 बजे रवाना किया गया। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 3:00 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 3:23 बजे पहुंची और इसे 3:27 बजे यहां से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही डाउन लाइन की ट्रेनें भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रही है। पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 2:32 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 2:58 बजे पहुंची और इसे 3:02 बजे यहां से रवाना किया गया। गीता जयंती एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 4:02 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 4:42 बजे पहुंची और इसे 4:47 बजे यहां से रवाना किया गया। मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 6:01 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 6:22 बजे पहुंची और इसे यहां से 6:25 बजे रवाना किया गया। स्वराज एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का निर्धारित समय 7:40 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 7:55 बजे पहुंची और इसे यहां से 8:00 बजे रवाना किया गया।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed