फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The girl was kidnapped and thrown in the drain after rape and murder.

घर के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची की अपहरण व दुष्कर्म के बाद हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
The girl was kidnapped and thrown in the drain after rape and murder.
पानीपत। बिस्किट दिलाने के बहाने छह साल की बच्ची का अपहरण कर 40 वर्षीय आरोपी ने दुष्कर्म किया। फिर मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बच्ची का शव ठिकाने लगाने के लिए गंदे नाले में फेंक दिया। दूसरी ओर बहन को ले जाते देख चार वर्षीय छोटे भाई ने मां और परिजनों को इसकी जानकारी दी। मां ने पड़ोसियों के संग बच्ची की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद गंदे नाले से बच्ची का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच पड़ताल की तो आरोपी की शिनाख्त कृष्णा गार्डन सेक्टर-25 निवासी ईश्वर पुत्र सतपाल के रूप में हुई, जो मूलरूप से उत्तराखंड के चमोली जिले में पीरी गांव का रहने वाला है। आरोपी को काबू करने के बाद पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया था कि वह मूल रूप से यूपी के जिला शाहजहांपुर का रहने वाली है। पिछले करीब 15 साल से वह परिवार सहित पानीपत के सेक्टर-29 में रह रही है। वह तीन बच्चों की मां है, जिसमें मंझली बेटी छह साल की थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे बच्ची पड़ोस में ही रहने वाली मौसी के घर गई थी। वहां से वह खेलकर वापस घर लौट रही थी। इसके बाद घर के बाहर ही वे चार साल के छोटे बेटे संग खेलने लगी। इस दौरान एक व्यक्ति बच्ची का हाथ पकड़कर ले गया और उसे बिस्किट दिलाने की बात कही। तभी रोते हुए घर पहुंचे बेटे ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों और पड़ोसियों ने खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद बच्ची का शव गंदे नाले में मिला। परिजनों की सूचना पर चांदनीबाग थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। फिर एसपी शशांक कुमार सावन ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने आरोपी की धरपकड़ के लिए तीन सीआईए और दो चांदनी बाग थाना पुलिस की टीमों का गठन किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल शुरू की। तब कैमरे में एक व्यक्ति बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर मंगलवार सुबह आरोपी को जिमखाना क्लब के पास से गिरफ्तार लिया। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। आरोपी पांच माह से फ्लौरा चौक के पास स्थित एक ढाबे में काम कर रहा था। रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य साक्ष्य जुटाए जाएंगे। दूसरी ओर पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड से बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

फांसी की सजा दिलाने की करेंगे कोशिश : एसपी
दुष्कर्म और हत्या की वारदात के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद एक दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में जाएगी। कोर्ट से फांसी की सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शशांक कुमार सावन, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed