{"_id":"684df81bd9eee324150b6b08","slug":"the-girl-refused-to-have-an-abortion-panipat-news-c-244-1-pnp1012-138669-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: किशेारी ने गर्भपात कराने से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: किशेारी ने गर्भपात कराने से किया मना
विज्ञापन
पानीपत। यौनशोषण पीडिता ने फिलहाल गर्भपात कराने से मना कर दिया है। जिसके बाद बाल कल्याण समिति अब किशोरी की उम्र का सही आंकलन कराने में जुट गई है। समिति नेकिशोरी को उसकी मां के साथ भेज दिया गया। मेडिकिल जांच के लिए उसे फिर से बाल कल्याण समिति के कार्यालय पर बुलाया गया है।
मूल रूप से रायबरेली की रहने वाली महिला वर्तमान में पुराना औद्योगिक क्षेत्र में एक कॉलोनी में रहती है। उसने करीब 16 साल पहले अपने पति को छोड़कर दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली थी। पहले पति से उसकी दो बेटियां है। जिनमें एक की उम्र करीब 17 साल है।
महिला का कहना है कि उसके पहले पति के भाई का बेटा उसकी बेटी को बहलाकर रायबरेली ले गया था। जहां पर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। काफी तलाश करने के बाद तीन माह बाद पुलिस ने किशोरी को रायबरेली से बरामद कर लिया। जब उसका मेडिकल कराया गया तो किशोरी तीन माह की गर्भवती होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
इसके बाद किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। जहां पर उसकी काउंसिलिंग कराई गई और गर्भपात कराने को कहा।
जिसमें किशोरी ने फिलहाल गर्भपात कराने से इंकार कर दिया है। बाल कल्याण समिति के सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि फिलहाल किशोरी को उसकी मां के साथ भेज दिया गया है। उसकी उम्र की तस्दीक की जा रही। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। ब्यूरो