फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The gang extortion of Rupees alleging mistreatment arrest

दुराचार का आरोप लगाकर रुपये ऐंठने वाला गिरोह काबू

Wed, 26 Mar 2014 10:58 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 26 Mar 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
The gang extortion of Rupees alleging mistreatment arrest
पानीपत। थाना शहर पुलिस ने दुराचार करने की शिकायत की धमकी देकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है और सेक्टर-13/17 में एक मकान से तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों को काबू किया। गिरोह का छठा सदस्य फरार है।
विज्ञापन


पुलिस ने इन सबके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने करनाल के एक व्यापारी को झांसा देकर 20 हजार रुपये और गाड़ी छीन ली थी और बाकी 80 हजार देने के बाद ही गाड़ी छोड़ने की धमकी दी थी। पुलिस ने पांचों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


थाना शहर पुलिस ने बीती रात को हुडा के सेक्टर-13/17 स्थित एक मकान से दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में बड़े गिरोह से पर्दा उठता गया। डीएसपी शहर जितेंद्र गहलावत ने बुधवार को पत्रकारों के सामने गिरोह की कारगुजारियाें का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र गहलावत ने बताया कि करनाल के एक व्यापारी ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया था कि सेक्टर-13/17 में एक युवती ने उसको फोन कर अपने घर बुलाया। यहां पर उक्त युवती और खुद को उसके परिवार के सदस्य बताने वालों ने दुराचार का आरोप लगाया और पुलिस को शिकायत देने की धमकी दी।

उन्होंने उससे पुलिस में शिकायत न देने की एवज में पांच लाख रुपये देने की बात कही। उसने उनको इसके लिए एक लाख रुपये देने की हामी भर ली। उसका आरोप है कि उन्होंने उसकी जेब के पर्स से करीब पांच हजार रुपये निकाल लिए और उसको स्कूटी पर बैठाकर बरसत रोड स्थित एक एटीएम पर ले गए।

जहां से 15 हजार रुपये निकलवा लिए और उसको सेक्टर स्थित मकान पर ले आए। यहां पर उन्होंने उसकी गाड़ी छीन ली और बाकी 80 हजार रुपये देने के बाद ही गाड़ी छोड़ने की बात कही।

सेक्टर-छह/सात चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने शिकायत मिलने के बाद उक्त मकान पर दबिश दी। पुलिस ने यहां से तीन महिलाओं और दो पुरुषों को काबू किया। एक आरोपी पुलिस को देख फरार हो गया।

पुलिस पूछताछ में उनकी शिनाख्त कमलेश निवासी काबड़ी रोड, पानीपत, सुनीता निवासी सेक्टर-13/17, उसका पति संजय, मुस्कान निवासी शांति नगर, पानीपत, देवेंद्र उर्फ सन्नी निवासी शाहाबाद कुरुक्षेत्र के रूप में हुई। पुलिस गिरफ्त से फरार व्यक्ति की पहचान मामन निवासी जलालपुर-प्रथम के रूप में हुई।

पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको एक दिन के रिमांड पर ले लिया। पुलिस ने आरोपियों से छीनी आल्टो कार, 20 हजार और पैसे निकलवाने में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर लिया है।


पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर सेक्टर 13-17 से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को काबू किया है। एक आरोपी फरार हो गया। वे सब किसी व्यक्ति को फोन से संपर्क कर अपने घर बुलाकर दुराचार का आरोप लगाते थे और उनसे पैसे ऐंठते थे। पुलिस ने पांचों को एक दिन के रिमांड पर लिया है और जांच शुरू कर दी है। ऐसे किसी भी गैंग से पीड़ित व्यक्ति पुलिस को शिकायत दे सकता है।
जितेंद्र गहलावत, डीएसपी शहर, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed