फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The fourth accused of robbery was arrested from Sonipat

Panipat News: लूट के चौथे आरोपी को सोनीपत से दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
The fourth accused of robbery was arrested from Sonipat
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना सेक्टर 13-17 में नेशनल हाइवे पर कैंटर चालक से 2200 लाहोरी जीरा की पेटी लूट करने वाले गिरोह के चौथे आरोपी को शुक्रवार देर शाम सीआईए वन पुलिस टीम ने सोनीपत के गढ़ मिरकपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नसीम उर्फ सोनू निवासी हरचंदपुर बागपत यूपी के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी साजिद, सलमान व मुनीब के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने के बारे में स्वीकारा है। लूटी गई लाहोरी जीरा की 2200 पेटी बेचकर हासिल की नगदी में से आरोपी के हिस्से में आई नगदी बरामद करने और गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस ने शनिवार को आरोपी नसीम उर्फ सोनू को न्यायालय में पेश को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि सीआईए वन पुलिस टीम ने पिछले दिनों आरोपी साजिद निवासी अकबरपुर माजरा दिल्ली हाल बागपत यूपी, सलमान निवासी कैराना व मुनीब निवासी नंगला राय शामली यूपी को अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की थी। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपने साथी आरोपी नसीम उर्फ सोनू के साथ मिलकर 15 जून को जीटी रोड पर थाना सेक्टर 13-17 क्षेत्र में एक कैंटर चालक से लाहोरी जीरा से भरी 2200 पेटियां लूट करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया। इस वारदात बारे थाना सेक्टर 13-17 में दिल्ली निवासी अनिल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed