फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The festival of lights left the city in darkness, with fancy streetlights on five roads, including Model Town, switched off.

Panipat News: रोशनी के त्योहार पर शहर में अंधेरा, मॉडल टाउन सहित पांच सड़कों की फैंसी स्ट्रीट लाइट बंद

Fri, 17 Oct 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 17 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The festival of lights left the city in darkness, with fancy streetlights on five roads, including Model Town, switched off.
मॉडल टाउन में बंद पड़ी स्ट्रीट लाईंटे। संवाद - फोटो : भपटा में परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में खेलते छात्र।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम ठेकेदार ने करीब एक साल बाद भी करीब 2.50 करोड़ की लागत से लगाई फैंसी स्ट्रीट लाइटों का भुगतान न करने पर बुधवार रात को मॉडल टाउन सहित शहर की पांच सड़कों की लाइट बंद कर दी। ठेकेदार के लाइट बंद करते ही दिवाली से चार दिन पहले शहर में अंधेरा छा गया। नगर निगम अधिकारियों ने वीरवार को ठेकेदार को जल्द भुगतान करने का भरोसा दिया। वहीं निगम की कमेटी ने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी। कमेटी ने इसमें कमियों को दूर करने के साथ कुछ भुगतान जारी करने की सिफारिश की है। नगर निगम के एक्सईएन और दूसरे अधिकारी वीरवार शाम को मॉडल टाउन व अन्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइटों की निगरानी में लगे रहे।
नगर निगम ने असंध राेड, गाेहाना राेड, श्रीराम शरणम् राेड, निकिताशा माॅडल टाउन वाली राेड व विकास नगर में भारतीय स्कूल वाली गली में फैंसी स्ट्रीट लाइट लगाई थी। ये लाइट करीब ढाई करोड़ रुपये में लगाई थी। उस समय आरोप लगाए थे कि फैंसी लाइटों में प्रयोग पोल टेंडर के अनुसार नहीं हैं। लाइटों की भी रोशनी कम हैं। विजिलेंस इस मामले की जांच कर रही है। इसके नमूने लेकर लैब में जांच को भेजे गए हैं। ठेकेदार संदीप बंसल ने बताया कि फैंसी लाइट एक साल पहले लगाई थी। उनको आज तक भुगतान नहीं किया गया है। वे मरम्मत भी खुद कर रहे हैं। श्रीराम व छोटूराम लैब से लाइट पास हो चुकी हैं। नगर निगम इसके बाद भी भुगतान नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

कमेटी ने लाइटों की जांच की
नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज लाइटों के लिए एक कमेटी गठित की थी। संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी की अध्यक्षता में डीएमसी अरुण कुमार, चीफ अकाउंट ऑफिसर राजेश गर्ग, एक्सईएन गाेपाल कलावत, एई दीपक राणा, जेई जतिन व जेई सचिन को शामिल किया था। टीम ने मंगलवार को असंध रोड व मॉडल और बुधवार को विकास नगर में फैंसी लाइटों की जांच की थी। कमेटी ने सभी लाइटों की नंबरिंग करने और कमियों को दूर करने की सिफारिश की है। इसके साथ निगम अधिकारियों ने वीरवार को ठेकेदार को भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। एक्सईएन गोपाल कलावत ने टीम को साथ लेकर वीरवार शाम को मॉडल टाउन समेत अन्य सड़कों का मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि सभी सड़कों की स्ट्रीट लाइट चालू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में फैंसी लाइटों की जांच कमेटी से कराई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदार को जल्द भुगतान किया जाएगा। विजिलेंस की जांच में किसी प्रकार की कमी मिली तो ठेकेदार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदार के लाइट बंद करने की जानकारी मिली थी। तकनीकी टीम ने शाम को मौका देखा है। शहर में संबंधित सड़कों की लाइट चालू हैं।
डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।

मॉडल टाउन में बंद पड़ी स्ट्रीट लाईंटे। संवाद

मॉडल टाउन में बंद पड़ी स्ट्रीट लाईंटे। संवाद- फोटो : भपटा में परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में खेलते छात्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed