फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The fasting people prayed for peace and peace

Panipat News: रोजेदारों ने मांगी अमन और चैन की दुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
The fasting people prayed for peace and peace
पानीपत। रमजान शुक्रवार को शुरू हो गए। पहले ही दिन जुमा की नमाज रही। समुदाय के लोगों ने मस्जिद और ईदगाह में जुमे की नमाज अदाकर अमन व चैन की दुआ मांगी। बाजार और मस्जिदों में पूरा दिन जायरीनों का आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन

वीरवार रात को चांद का दीदार होते ही लोगों ने अल्लाह का शुकराना किया और शुक्रवार अल सुबह ही सहरी की तैयारी पूरी की। शुक्रवार को रमजान का पहला दिन और पहला जुमा होने पर लोगों में उत्साह रहा। शहर की करीब 50 मस्जिद और एक ईदगाह में दोपहर की नमाज के समय को लेकर तालमेल किया गया। यहां पांच से दस मिनट का अंतर रखते हुए नमाज अता की गई।
विज्ञापन

ईदगाह के इमाम मौलाना साजिद ने बताया कि रमजान का महीना त्याग, तपस्या करने और बुराइयों को छोड़ने का है। उन्होंने कहा कि लोग 11 महीने अपना काम करते हैं और यह एक महीना अल्लाह का याद करने का है। इस महीने अल्लाह की रहमत अन्य महीनों से ज्यादा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूर हसन ने बताया कि रमजान को लेकर कई दिन से तैयारी की जा रही थी। वीरवार शाम को ही चांद का दीदार होते ही सहरी की तैयारी कर दी थी। सहरी के समय तक लोगों ने खाना-पीना किया। इसके बाद रोजेदारों ने अल्लाह का शुकराना किया। नमाज में अमन और चैन की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed