{"_id":"c567d0894b9191fb3f514e6fb4dd374c","slug":"the-farmer-swallowed-poison-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने निगला जहर, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने निगला जहर, मौत
अमर उजाला, पानीपत
Updated Wed, 08 Jan 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। गांव आट्टा निवासी सुरेश ने जहरीली पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई का आरोप है कि तीन लोगों ने उसकी जमीन जबरदस्ती अपने नाम करा ली।
इससे परेशान होकर उसके भाई ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक आरोपी पानीपत पुलिस में कार्यरत है।
मृतक के भाई करतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई की एक एकड़ जमीन गांव के ही प्रकाश, पानीपत निवासी सुल्तान और राठधना निवासी प्रताप ने जबरदस्ती अपने नाम करा ली। उसके बाद से उसका भाई बेहद परेशान चल रहा।
डिप्रेशन में आकर उसके भाई सुरेश ने जहरीली वस्तु निगल ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में परिजनों ने पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के शिकायत पर तीन लोगों को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।