फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The family went to the wedding, Rs 1.35 lakh, thieves took away one and a half kilograms of silver

शादी में गया परिवार, 1.35 लाख रुपये, डेढ़ किलो चांदी ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
The family went to the wedding, Rs 1.35 lakh, thieves took away one and a half kilograms of silver
पानीपत। अशोक विहार कॉलोनी स्थित एक मकान से चोर 1.35 लाख रुपये नकदी, डेढ़ किलो चांदी समेत लाखों के सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। मकान मालिक परिवार समय शादी में गया हुआ था। घर लौटने पर चोरी का खुलासा हुआ। इसके बाद उन्होंने किला थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

अशोक विहार कॉलोनी निवासी शेर मोहम्मद ने बताया कि वह वह फड़ी लगाने का काम करता है। वह 24 जनवरी को रिश्तेदारों के घर शादी समारोह था। उसमें शामिल होने के लिए वह शाम सात बजे घर को ताला लगाकर परिवार समेत यूपी गया था। 25 जनवरी की शाम घर लौटा तो ताला टूटा मिला। वह अंदर गए तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी चेक की तो उसका लॉक भी टूटा था। अलमारी में रखे 1.35 लाख रुपये नकदी, आधे तोले सोने की बाली,चांदी की पाजेब, दो अंगूठी, हार, माथे का टीका, करीब डेढ़ किलो चांदी और अन्य सामान चोरी मिला। उन्होंने आस पड़ोस में पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया । इसके बाद उन्होंने किला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मकान बनाने का था सपना, चोरी से टूटा
शेर मोहम्मद ने बताया कि उसका मकान बनाने का सपना था। एक फरवरी को उसे प्लाट खरीदना था, जिसके बाद उसने इस बार कमेटी की भी उसी ने आखिरी किस्त छुड़ाई थी। मकान खरीदने बारे पूरे पड़ोस का सूचना थी।उन्होंने कमेटी के रुपयों को घर में रख रखा था, लेकिन रुपये और जेवर चोरी से उनका सपना टूट गया। अब आशियाने के लिए एक बार फिर कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- हरविंद्र सिंह, किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed