Hindi News
›
Haryana
›
Panipat News
›
The family members were made unconscious by spraying intoxicant spray, took away the jewelry that was in the bed
{"_id":"61f6e5d6a3417f626c61bb4a","slug":"the-family-members-were-made-unconscious-by-spraying-intoxicant-spray-took-away-the-jewelry-that-was-in-the-bed-panipat-news-knl974984129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला स्प्रे छिड़ककर परिवार के लोगों को किया बेहोश, बेड में रहे जेवरात ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला स्प्रे छिड़ककर परिवार के लोगों को किया बेहोश, बेड में रहे जेवरात ले उड़े
The family members were made unconscious by spraying intoxicant spray, took away the jewelry that was in the bed
- फोटो : Panipat
Link Copied
पानीपत। हरि नगर में एक मकान में चोरी हो गई। मकान में सो रहे परिवार पर चोरों ने पहले नशीला स्प्रे का छिड़काव किया और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने बेड के अंदर रखे सोने के जेवरात निकाले और फरार हो गए। सुबह होने पर परिवार को जब होश आया और चोरी को खुलासा हुआ। मकान मालिक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हरि नगर निवासी हरविंद्र सिंह ने बताया कि वह किराए के मकान में रहता है। वह पूरे परिवार के साथ घर में सो रहा था। सुबह उठा तो बेड का सामान मकान के आंगन में पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि सोते समय जब भी कोई छोटी सी आवाज होती थी तो उन्हें आसानी से सुन जाती थी और वह उठकर चेक करते थे लेकिन इस बार उन्हें कोई भनक तक नहीं लगी। आरोपियों ने उन पर नशीले पदार्थ का स्प्रे छिड़का है, जिस वजह उन्हें पता नहीं चल सका। उन्होंने सामान चेक किया तो दो जोड़ी सोने की बालियां और दो नाक की तीली चोरी मिली। हरविंद्र ने बताया कि यह किसी नजदीकी का काम है, क्योंकि उपरोक्त जेवरात पत्नी ने बेड के अंदर रखे एक बैग में पेंट की जेब के अंदर रखे थे। आरोपियों ने और कोई सामान चोरी नहीं किया, उन्हीं गहनों को चुराया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।