फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The family members are making efforts to bring Vaishali's body to India.

Panipat News: वैशाली के शव को भारत लाने के लिए परिजन कर रहे हैं प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
The family members are making efforts to bring Vaishali's body to India.
पानीपत। कनाडा के ओंटारियो कैंब्रिज में सड़क हादसे में जान गंवाने वाली वैशाली के पति नीतिन हुरिया का रो रोकर बुरा हाल है। नीतिन को अब तक पत्नी वैशाली की मौत पर विश्वास नहीं हो रहा है। वो बार बार वैशाली को याद कर बेसुध हो रहा है। नीतिन का कहना है कि कनाडा की पुलिस से उनको उचित सहयोग नहीं मिल रहा है। कनाडा पुलिस ने अब तक उस कार चालक पर कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अब तक आरोपी का पता भी नहीं चला है। जिस कार की चपेट में आने से वैशाली की मौत हुई है उसकी रफ्तार बहुत ज्यादा थी जबकि नियमानुसार वहां गति 50 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक नहीं होनी चाहिए। उनके पास बुधवार सुबह साढ़े चार बजे कनाडा पुलिस के एक अधिकारी की कॉल भी आई थी। उन्होंने जांच के लिए कुछ वक्त मांगा है। वो अपने स्तर पर वैशाली के शव को भारत लाने का प्रयास कर रहे हैं। वैशाली के शव को कनाडा के टोरंटो में रखा गया है।
विज्ञापन

विदित है कि जाटल रोड निवासी वैशाली कनाडा में स्टडी वीजा पर गई थी। वैशाली शुक्रवार शाम को ओंटारियो कैंब्रिज में सड़क पार करते हुए एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई थी। उसके रिश्तेदार उसको इलाज के लिए टोरंटो के अस्पताल में ले गए थे। जहां शनिवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अब परिवार के सदस्य वैशाली के शव को भारत लाने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें प्रदेश सरकार से भी सहयोग की अपील की गई है। सांसद संजय भाटिया भी इसमें प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed