फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The devotees were moved to hear the story of the relationship between God and his devotee.

Panipat News: भगवान और भक्त के संबंध से जुड़े प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Sun, 31 May 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 31 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The devotees were moved to hear the story of the relationship between God and his devotee.
कथा सुनाते पंडित बृजकिशोर शास्त्री। स्रोत : स्वयं
पानीपत। कथावाचक पंडित बृजकिशोर शास्त्री ने मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर सभा में पुरुषोत्तम मास मलमास कथा का शनिवार को चौदहवें दिन व्यासपीठ से भगवान विष्णु के विभिन्न अवतार, पुरुषोत्तम मास के महात्म्य और भगवान व भक्त के संबंध से जुड़े प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर किया।
विज्ञापन

पंडित बृजकिशोर शास्त्री ने बताया कि मलमास जिसे स्वयं भगवान विष्णु ने अपना नाम पुरुषोत्तम दिया है। कथा के दौरान उन्होंने समझाया कि संसार के सभी साधन एक तरफ और भगवान की निश्छल भक्ति एक तरफ है। जब भक्त सर्वस्व त्यागकर प्रभु की शरण में आता है,तो भगवान स्वयं उसकी ढाल बन जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानव जीवन की सार्थकता सत्संग में ही है। सात्विक विचार और प्रभु का नाम ही इस भवसागर से पार लगाने वाले हैं। इस कलयुग में केवल हरि का नाम ही सच्चा सहारा है। पुरुषोत्तम मास में जो जीव नियम, संयम और श्रद्धा से भगवान विष्णु की आराधना करता है, उसके जीवन के सभी कष्ट मिट जाते हैं। उन्होंने मलमास के महात्म्य में बताया कि कैसे पूर्व जन्म में द्रौपदी ने ऋषि के कहने पर भी इस पवित्र महीने का व्रत नहीं किया था, जिसके कारण उन्हें कष्ट भोगना पड़ा। बाद में भगवान कृष्ण की कृपा से उन्हें अखंड सौभाग्य और सम्मान मिला। कथा के विश्राम पर शास्त्री और महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया जिसमें सभी ने खड़े होकर नृत्य किया। समापन पर आरती की गई और सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा सुनाते पंडित बृजकिशोर शास्त्री। स्रोत : स्वयं

कथा सुनाते पंडित बृजकिशोर शास्त्री। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed