फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The dealer was murdered by hitting him on the head with a stone.

Panipat News: डीलर की सिर में पत्थर मारकर की थी हत्या

Sun, 05 Oct 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 05 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The dealer was murdered by hitting him on the head with a stone.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। तारा एनक्लेव निवासी डीलर गगन की हत्या सिर में पत्थर मारकर की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया है। जीआरपी ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी ने जीआरपी को बताया कि गगन को उनके दोस्त ने फोन कर बुलाया था। जीआरपी ने होटल व फैक्टरी समेत अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
जीआरपी को शुक्रवार को समालखा व भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन के बीच नेस्ले फैक्ट्री के पास रेलवे लाइन के नीचे युवक का शव मिला था। वहीं पर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। शव की शिनाख्त तारा एनक्लेव के गगन (26) के रूप में की थी। नेहा ने बताया कि गगन दो भाइयों में बड़े थे। उनके पिता हीरालाल जीआरपी में एएसआई थे। उनकी अंबाला के पास शंभू बार्डर पर किसान आंदोलन के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। करीब डेढ़ साल पहले उनकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

नेहा ने बताया कि वीरवार रात करीब आठ बजे उनके पति गगन के पास उनके एक दोस्त का फोन आया था जिसके बाद वह घर से चले गए। कुछ समय बाद गगन का फोन बंद हो गया। सुबह जीआरपी का फोन आया कि गगन का शव रेलवे लाइन पर पड़ा है। परिजनों ने उनकी हत्या कर शव फेंकने के आरोप लगाए। जीआरपी ने शनिवार को परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी के जांच अधिकारी धर्मबीर ने बताया कि पुलिस ने मृतक गगन की पत्नी नेहा के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed