फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The dead body of the young man was identified

Panipat News: युवक के शव की हुई शिनाख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the young man was identified
पानीपत। घरौंडा रेलवे स्टेशन के पास गत दिनों एक युवक का शव की शिनाख्त एक सप्ताह बाद हुई है। जीआरपी ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव सौंप दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना पानीपत के जांच अधिकारी सुरजीत ने बताया कि गत दिनों घरौंडा रेलवे स्टेशन के नजदीक एक युवक का शव मिला था।काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवा दिया था। जीआरपी ने इसके साथ आसपास के क्षेत्र में शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए थे। सोमवार को शव की शिनाख्त जैन सिंह कॉलोनी घरौंडा निवासी दीपक के रूप में हुई है। युवक के पिता सत्यपाल ने बताया कि वह दीपक को पिछले कई दिनों से तलाश कर रहे थे। सोमवार को घरौंडा रेलवे स्टेशन पर फोटो के माध्यम से उसकी शिनाख्त हो पाई है। दीपक अविवाहित था और मेहनत मजदूरी का काम करता था। जीआरपी थाना पुलिस ने शिनाख्त के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed