फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The culvert connecting Sector 11 and 12 will be made twice as wide, there will be relief from jam

सेक्टर 11 और 12 को जोड़ने वाली पुलिया बनेगी दो गुना चौड़ी, जाम से मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
The culvert connecting Sector 11 and 12 will be made twice as wide, there will be relief from jam
पानीपत। वार्ड नंबर दस और चौदह को आपस में जोड़ने समेत सेक्टर 11 और 12 को आपस में जोड़ने वाली एसडीवीएम स्कूल के पास बनी पुलिया को अब दो गुना चौड़ा किया जाएगा। इससे इस जगह पर लगने वाले जाम से सेक्टरवासियों को राहत मिलेेगी। अब ये पुलिया करीब 30 फीट की बनाई जा रही है इसे चौड़ा करने के बाद ये करीब 60 फीट की होगी।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट को लेकर सोमवार को निगम अधिकारियों ने वार्ड नंबर दस और चौदह के पार्षदों के साथ मौके का मुआयना किया है। इस दौरान प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट चेक की गई। ड्रेन नंबर एक पर बनी इस पुलिया को चौड़ा करने के लिए निगम को नहरी विभाग से मंजूरी लेनी होगी। वहीं, निगम अधिकारियों और पार्षदों ने इस प्रोजेक्ट को रही झंडी दे दी है। अब जल्द ही इसका टेंडर लगाकर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दस के पार्षद रविंद्र भाटिया ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की सेक्टरवासियों को काफी जरूरत थी। ये सड़क वार्ड नंबर दस को 14 से जोड़ती है। वहीं, सेक्टर 11 और 12 को भी आपस में जोड़ने का काम करती है। ड्रेन नंबर एक पर बनी ये पुलिया कम चौड़ी है। जिससे यहां ज्यादातर समय जाम जैसे हालात बने रहते हैं। दोनों पार्षदों की सहमति के बाद इस प्रोजेक्ट को निगम अधिकारियों ने मंजूरी दी है। जिसके बाद निगम अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम एक्सईएन नवीन सहरावत ने बताया कि मौके पर देखा गया कि पुलिया करीब 30 फीट चौड़ी है। इसके साथ एक नई पुलिया को जोड़कर बनाया जाएगा। जिससे इसकी चौड़ाई दो गुनी हो जाएगी। इससे सेक्टरवासियों को जाम से राहत मिलेगी। इस प्रोजेक्ट को निगम टीम समेत मुआयना किया गया था। मौके पर दोनों वार्डों के पार्षद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed