फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The couple was attacked for removing the cattle from the farm

Panipat News: खेत से पशु निकालने पर दंपती पर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The couple was attacked for removing the cattle from the farm
पानीपत। राजाखेड़ी गांव में एक परिवार के लोगों ने दंपती पर हमला कर दिया। आरोप है कि खेत में घुस गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाने पर पशुओं को बाहर निकालने की कही थी। किला थाना ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजाखेड़ी गांव के कृष्ण लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 फरवरी की सुबह गांव का ही राजेश पशुओं को लेकर जा रहा था। पशु उनके खेत में घुसकर गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। राजेश को पशु बाहर निकालने को कहा तो वे गाली गलौज करने लगा और कुछ देर बाद परिवार के लोगों के साथ आया। अशोक ने गंडासी से उसकी पत्नी के सिर पर वार किया और राजेश ने डंडा मारा। रविंद्र ने उसके ऊपर डंडे से वार किया। इसके अलावा ढीला, राजू, मंगलु व उनके परिवार की दो महिलाओं ने भी उनके ऊपर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि झगड़े में उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन तोड़ ली। परिवार के लोगों ने दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed