फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The corporation will clean the main sewer from Sanjay Chowk to Agrasen Chowk.

Panipat News: निगम संजय चौक से अग्रसेन चौक तक मुख्य सीवर की करेगा सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
The corporation will clean the main sewer from Sanjay Chowk to Agrasen Chowk.
जीटी रोड पर बना नाला। संवाद
पानीपत। नगर निगम जीटी रोड संजय चौक से मलिक पेट्रोल पंप से होकर अग्रसेन चौक तक मुख्य सीवर को नई तकनीकी से सफाई करेगा। निगम ने इसके लिए 164.39 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया है। इस सीवर की सफाई के बाद जीटी रोड के पानी निकासी से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शहर का मुख्य सीवर जीटी रोड संजय चौक से मलिक पेट्रोल पंप से होकर अग्रसेन चौक तक जाता है। यह आगे सिवाह स्थित ट्रीटमेंट प्लांट जाने वाले मुख्य सीवर में जाकर मिलता है। मुख्य सीवर ही मरम्मत का कार्य पहले से चला हुआ है। नगर निगम हाउस की बैठक में सीवर सफाई का प्रस्ताव शामिल किया था। हाउस की मंजूरी के बाद तकनीकी टीम ने इसकी डीपीआर तैयार की। निगम ने 164.39 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया है।
विज्ञापन

वाईएपी का चार चरणों में मरम्मत कार्य
यमुना एक्शन प्लान के मुख्य सीवर की चार जोन में मरम्मत कार्य चल रहा है। कंपनी ने सिवाह गांव के ट्रीटमेंट प्लांट से शुरू कर दिया है। बाकी एजेंसी अपने स्तर पर सीवर की मरम्मत कर रही हैं। इसकी आधुनिक तकनीकी से मरम्मत की जा रही है। इस कार्य के भी एक महीने में पूरा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइट धीमी होने पर ड्रेन सफाई का टेंडर नहीं खुला
शहरी स्थानीय निकाय विभाग की साइट धीमी चली। ऐसे में ड्रेन नंबर-वन और नोहरा ड्रेन का टेंडर ओपन नहीं हो पाया। यह करीब 1.44 करोड़ रुपये का काम है। कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि दोनों ड्रेन की सफाई का टेंडर जल्द ही ओपन किया जाएगा।

वर्जन :
शहर मुख्य सीवर की सफाई की जाएगी। इसके लिए तकनीकी टीम ने टेंडर लगा दिया है। बारिश से पहले ही सीवर की सफाई कराने का प्रयास रहेगा।

कोमल सैनी, मेयर।

जीटी रोड पर बना नाला। संवाद

जीटी रोड पर बना नाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed