फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The corporation used JCBs on illegal colonies spread over 12 acres in four places.

Panipat News: निगम ने चार जगह 12 एकड़ में काटी अवैध काॅलोनियों पर चलाया जेेसीबी, निर्माण कार्य भी तोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
The corporation used JCBs on illegal colonies spread over 12 acres in four places.
पानीपत। नगर निगम ने बुधवार को शहर में चार जगह अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा चलाया। करीब 12 एकड़ में काटी अवैध कॉलोनियों में सड़क, डीपीसी और निर्माण को गिरा दिया। निगम कॉलोनाइजरों को तीन नोटिस दे चुका है। इनका जवाब तक न देने पर निगम ने सख्ती बरती। निगम ने संबंधित थाना पुलिस ने संबंधित कॉलोनाइजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पत्र लिखा है। इससे कॉलोनाइजरों की मुश्किल बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के डीटीपी जितेंद्र कुमा की अगुवाई में टीम ने बुधवार को अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट निगम के कार्यकारी अभियंता नवीन रहे। नगर निगम के जिला नगर योजनाकार से भवन निरीक्षक रिंकू व राजेश के साथ पुलिस की टीम रही। टीम ने काबडी रोड स्थित शर्मा एन्क्लेव के साथ नगर निगम भूमि पर अवैध रूप से काटी लगभक्तीन एकड भूमि पर बनाई गई सड़कों व एक मकान के साथ तीन नींव व चहारदीवारी को तोड़ा। गढ़ी सिकंदरपुर में लगभग चार एकड में काटी गई अवैध काॅलोनी में सड़कों व नींव को तोड़ा। ज्योति नगर असंध रोड के पीछे लगभग दो एकड में सड़क व नींव तोड़ी। असंध रोड विर्क नगर के पीछे तीन एकड़ में बनाई सड़क व नींव को तोड़ा।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर में लगभग 32 अवैध काॅलोनी को चिहिंत किया है। इनको दो से तीन बार नोटिस जारी किए गए हैं। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने बताया कि संबंधित थाना प्रभारी को कॉलोनाइजर व डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। आमजनता से भी अपील है कि वे किसी भूखंड को खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें। अधिकृत काॅलोनी में ही प्लॉट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed