फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The corporation installed 35 thousand steel boards in the city, when the demand of councilors increased, it was banned

Panipat News: निगम ने शहर में स्टील के लगा दिए 35 हजार बोर्ड, पार्षदों की मांग बढ़ी तो लगाई रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
The corporation installed 35 thousand steel boards in the city, when the demand of councilors increased, it was banned
पानीपत। नगर निगम क्षेत्र में हर वार्ड की गली, कॉलोनी, एरिया और पार्षद का नाम बताने के लिए अब तक करीब ढाई करोड़ के स्टील वाले नए साइन बोर्ड लगवा चुका है। प्रति बोर्ड 35 से 40 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। अब शहर की सरकार का कार्यकाल भी समाप्त होने वाला है। इसके बाद भी साइन बोर्ड की डिमांड कम होने का काम नहीं ले रही है। बढ़ती डिमांड और कार्यकाल पूरा होते देख अब निगम ने ही इन पर पांबदी लगा दी है। निगम क्षेत्र में करीब 800 बोर्ड लगवाए जा चुके हैं। इससे पहले कार्यकाल में भी करोड़ों रुपये के बोर्ड लगे थे। तब से अब तक निगम करीब छह करोड़ रुपये साइन बोर्ड के नाम पर खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन

शहरवासियों का मानना है कि नगर निगम के हर वार्ड में पार्षदों के लिए लगवाए साइन बोर्ड पर फिजूल खर्च किए गए हैं। इसी प्रकार शहर में निगम कई स्वागत द्वार तब बनवा रहा है। इन पर भी करोड़ों खर्च हो रहे हैं, जबकि शहर की सड़कें टूटी पड़ी हैं। शहर की लाइटें बंद पड़ी हैं। लोगों को पीने का पानी नहीं मिलता। सीवर चोक हैं। प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां ठीक नहीं होतीं। ये सब काम शहर के नेता सिर्फ अपना नाम चमकाने के लिए करते हैं, जबकि शहरवासियों को सबसे पहले मूलभूत सुविधाओं की जरूरत होती है।
विज्ञापन

अब तक वार्ड 9, 17, 25 और 26 में साइन बोर्ड नहीं लगे हैं। सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट का कहना है कि उन्होंने अपने वार्ड में जानबूझकर साइन बोर्ड नहीं लगवाए। उनका मानना है कि उन्हें अपनी पहचान कराने के लिए इन बोर्डों की आवश्यकता नहीं है। उन्हें ये सिर्फ पैसों की बर्बादी लगी। इसलिए उन्होंने अपने वार्ड में बोर्ड नहीं लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले जितने बोर्ड लगाए जाने थेे, वे लग चुके हैं। अब नए साइन बोर्ड नहीं लगाए जा रहे हैं।
- प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed