फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The corporation conducted a cleanliness drive in two wards, removing about 85 tons of garbage

Panipat News: निगम ने दो वार्डों में चलाया सफाई अभियान, करीब 85 टन निकाला कूड़ा

Fri, 12 Sep 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 12 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
The corporation conducted a cleanliness drive in two wards, removing about 85 tons of garbage
वार्ड-18 में कूड़ा उठाने ​निगम की  टीम। स्रोत : नगर निगम - फोटो : samvad
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम ने वीरवार को वार्ड तीन और 18 में सफाई अभियान में करीब 85 टन कूड़ा निकाला। इसके साथ स्थानीय लोगों को सफाई के बारे में जागरूक किया। स्वच्छता प्रहरियों ने इसके नुकसान के साथ बचाव के बारे में भी बताया।

नगर निगम ने वीरवार को सुबह सात बजे वार्ड तीन और 18 में सफाई अभियान शुरू किया। इसमें 100-100 सफाईकर्मी लगाए। वहीं दोनों वार्डों में 10-10 ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो-दो जेससीबी लगाई। दोनों वार्डों में अभियान दोपहर बाद दो बजे तक चला। वार्ड-तीन से करीब 45 और वार्ड-18 से 40 टन कूड़ा निकाला गया। वार्ड-18 में संजय कॉलोनी, गणेश नगर और छोटूराम कॉलोनी समेत कई कॉलोनियों में अभियान चलाया। उप निरीक्षक रिंकू शर्मा की अगुवाई में स्वच्छता प्रहरियों ने कॉलोनियों में लोगों को कूड़े पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हर कॉलोनी में निगम की गाड़ी डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए आती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपना कूड़ा गाड़ी में ही डालना चाहिए। इससे सफाई बनी रहेगी। कई बार लोगों की अनदेखी के चलते कूड़े की मात्रा बढ़ती जाती है। इन परिस्थितियों में कूड़े से बदबू उठती है और लोग बीमार होते हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
सात लोगों पर लगाया 18500 जुर्माना
नगर निगम ने इसके साथ कूड़ा फेंकने पर कार्रवाई भी की। असंध राेड, काबड़ी रोड और गोहाना रोड पर सात दुकानों के चालान किए। इन पर 18500 रुपये जुर्माना लगाया है। इसके साथ उनको भविष्य में कूड़ा फेंकने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
नगर निगम शहर में सफाई अभियान लगातार चला रहा है। हर रोज दो वार्डों में विशेष अभियान चलाया जाता है। कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाता है। इससे लोगों में जागरूकता भी आई है।

डॉ. पंकज, आयुकत, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed