फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The cops try to crush, severe

एएसआई को रौंदने का प्रयास, गंभीर

Fri, 27 Sep 2013 10:45 PM IST
Updated Fri, 27 Sep 2013 10:45 PM IST
विज्ञापन
The cops try to crush, severe
पानीपत जीटी रोड पर एक कार चालक ने एएसआई समेत दो पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास किया। कार चालक एएसआई को घायल चौकी के आगे से निकलकर फरार हो गया।
विज्ञापन


चालक ने एक रिक्शे को भी टक्कर मारी। इसमें दो किशोरियों और रिक्शा चालक को भी चोट लगी। एएसआई को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला शुक्रवार दोपहर करीब 10 बजे जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा डेरा बाबा जोध सच्चियार के सामने का है। पुलिसकर्मी सामने कट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने दिल्ली नंबर की एक गाड़ी को रुकवाया। एक ट्रैफिक और दूसरा सामान्य ड्यूटी पुलिसकर्मी गाड़ी के आगे खड़े हो गए। चालक को गाड़ी पीछे करने को कहा।
विज्ञापन


चालक ने गाड़ी को कुछ पीछे कर आगे चला दी। गाड़ी को आगे आते देख एक पुलिसकर्मी साइड में हट गया और ट्रैफिक पुलिसकर्मी कार के बोनट पर बैठ गया। चालक उसे देख घबरा गया और गाड़ी रोकने के बजाय तेज कर दी। वह गोहाना मोड़ के पास कार की स्पीड तेज होने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी एएसआई हवासिंह नीचे गिर गया और घायल हो गया। उसको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिक्शा को भी मारी टक्कर
इसके कुछ दूरी पर चलते चालक ने एक रिक्शा को कार की टक्कर मार दी। इसमें सवार दो किशोरी और रिक्शा चालक को चोट लग गई। किशोरी उठकर अपने गंतव्य को चली गई और रिक्शा चालक वहीं पर तड़पता रहा। काफी देर तक किसी के न आने पर खुद संभलकर चला गया।

भीड़ को चिरती निकल गई कार
चालक कार को गोहाना मोड़ से टर्न लेकर दिल्ली की ओर भागने लगा। लेकिन यहां यू टर्न पर वाहनों की भीड़ के चलते आगे नहीं निकल सका। उसने गाड़ी सेक्टर-11-12 रोड पर टर्न कर दी और स्पीड से निकलने का प्रयास किया। वह सेक्टर-11-12 चौकी के सामने से सरपट दौड़ता निकल गया और किसी के भी हाथ नहीं लगा।  

स्कूल बस भी बाल-बाल बची
फिल्मी स्टाइल में घटना को अंजाम देकर भाग रहे व्यक्ति की गाड़ी से एक स्कूल बस भी हादसे से बाल-बाल बच गई। हुआ यूं कि कार चालक सेक्टर-11-12 रोड पर चल दिया। सामने एक दूसरी कार आ रही थी और उसके साथ स्कूल बस पास हो रही थी। कार और बस के बीच में फासला था। उक्त कार चालक उसी जगह से गाड़ी को निकाल दिया और बस के अगले हिस्से से गाड़ी रगड़ खा गई। बस चालक ने बस के ब्रेक लगाए। इसके बाद गाड़ी चालक सीधे ही फरार हो गया।


चालक फरार, देखती रह गई पुलिस
कार चालक की चालाकी और तेजी के आगे पुलिस के सभी सुरक्षा प्रबंध धरे रह गए। पुलिस को दिनभर की मशक्कत के बाद गाड़ी की धूल तक नहीं मिली। पुलिस ने हादसे के बाद वीटी कर दी थी। पुलिसकर्मी वीटी सुनकर गाड़ी को पकड़ने को मुस्तैद होते उससे पहले गाड़ी चालक निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed