फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The conditions of Sanauli and Bapauli markets have not improved

Panipat News: नहीं सुधरे सनौली और बापौली मंडियों के हालात

Wed, 03 Apr 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 03 Apr 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
The conditions of Sanauli and Bapauli markets have not improved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सनौली। सरकार ने तो गेहूं खरीद शुरू होने का दावा कर दिया है। आढ़तियों की हड़ताल और मंडियों के हालात इसमें बाधा बने हुए हैं। सनौली और बापौली मंडी में अव्यवस्थाओं का आलम है। मंडियों में न पीने के पानी की सुविधा है और न साफ सफाई की। जिससे किसानों और आढ़तियों में रोष बना है।
सनौली खुर्द की मंडी में गंदा पानी भरा रहने से मंडी तालाब का रूप ले रही है। मंडी में पड़ी गंदगी, गंदा पानी और दंबगों द्वारा चारों ओर से किए जा रहे गोबर के उपले, खोखे रखकर किए कब्जों पर भी किसी का ध्यान नहीं दे रहा है। सनौली अनाज मंडी में फड़ नीचा होने पर गांव का गंदा पानी मंड़ी में भरा हुआ है। मंडी में चार साल पहले पंचायत व खंड़ प्र‎शासन ने तीन सोकते गड्ढ़े भी बनवाए हैं लेकिन वे भी अभी तक पूरे नही हुए। किसान नरेश, सतीस, सुनील, सतपाल, विनोद, आनंद, अभिषेक, राजेश आदि का कहना है कि मंडी की दुर्दशा के लिए वे मार्केट कमेटी को दोषी मान रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि मंडी को साफ कराया जाए, क्योंकि गेहूं की आवक शुरू होने वाली है। मंडी में फड़ ऊंचा कराया जाए ताकि मंड़ी में खड़े गंदे पानी की निकासी की समस्या हल हो सके। आधी मंडी में गंदा पानी भरा खड़ा हुआ है। मंडी छोटी होने पर गेहूं डालने में भरी परेशानी उठानी पड़ती है और बारिश होने पर मंड़ी में भरे गंदे पानी में गेहूं भीग जाता है। आढ़ती रोहतास शर्मा, नीरज, जोगी राम, राजेश आदि का कहना है कि मंडी में हर वर्ष लाखों रुपये की मार्केट फीस से आमदनी हो रही है। फिर भी सुविधाओं की ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अव्यवस्थाओं के कारण आढ़तियों व किसानों की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मार्केट कमेटी सचिव सुंदरलाल ने बताया कि कर्मचारियों को साफ सफाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ पीने के पानी व बिजली आदि अन्य सुविधाओं उपलब्ध कराया जाएगा। अनाज मंडी में भरे दूषित पानी की निकासी को लेकर एक्सईएन के साथ पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed