{"_id":"61cb6ef3dcc3833c9f1bcfe1","slug":"the-commissioner-got-angry-after-seeing-the-water-in-the-drain-under-construction-panipat-news-knl942869108","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन नाले में पानी देखकर भड़के आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन नाले में पानी देखकर भड़के आयुक्त
विज्ञापन
पानीपत। सनौली रोड निमर्णाधीन नाले के पास निरक्षण करने पहुचें निगम आयुक्त आर के सिंह।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। नगर निगम आयुक्त ने मंगलवार को सनौली रोड पर निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया। यहां पानी भरा मिला तो नाराज हुए। उन्होंने उसे निकलवाने के आदेश दिए। वहीं, मौके पर निर्माण सामग्री की जांच भी की। आयुक्त ने एजेंसी से सख्त लहजे में कहा कि विकास कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होने देंगे। अगर कोई गड़बड़ी मिली तो निगम टेंडर समेत एजेंसी पर भी कार्रवाई करेगा।
सोमवार को निगम आयुक्त ने वार्ड नंबर 22 में निर्माणाधीन स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। यहां भी ठेकेदार को सख्त हिदायत देते हुए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था। लगातार दूसरे दिन मंगलवार को सनौली रोड निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया। ये नाला संजय चौक से लेकर ड्रेन नंबर एक तक बनाया जा रहा है। इस पर करीब सवा दो करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हालांकि निर्माण बेहद धीमी गति से चल रहा है। इसके काम को शुरू हुए करीब डेढ़ साल हो चुका है लेकिन अब तक ये पूरा नहीं हो पाया है।
पहले भी बरसात में बह गई थी नाले की स्लैब
कई माह पहले बरसाती सीजन में इसी नाले की साइड में लगाई गई कंक्रीट की स्लैब तक पानी में बह गई थी। तब निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे थे। हालांकि बाद में इसे दुरुस्त करवा दिया गया था लेकिन उस दौरान किसी भी निगम अधिकारी ने इसका निरीक्षण नहीं किया।
विज्ञापन
गड़बड़ी मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई
सनौली रोड के निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया गया। निगम के विकास कार्य करने वाले सभी ठेकेदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि अगर किसी भी विकास कार्य में कोताही या घटिया मैटेरियल लगाने की कोशिश की तो निगम उसे नोटिस जारी करेगा। इसके बाद संबंधित काम को निरस्त करवाने के बाद फिर से दोबारा बनवाएगा। इसके बाद संबंधित एजेंसी और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
- आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।