फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The cold has increased with the cold wave, today will be even colder.

Panipat News: शीतलहर के साथ बढ़ी सर्दी आज का दिन होगा और ठंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The cold has increased with the cold wave, today will be even colder.
पानीपत। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मैदान क्षेत्र में ठंड लगातार बढ़ रही है। सोमवार को जिले में आठ किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से शीतलहर चलने के साथ कोहरा छाया रहा। दिन के समय धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन बनी रही। अधिकतम तापमान भी एक डिग्री कम हो गया। मौसम विशेषज्ञ ने मंगलवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री तक कम होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

सोमवार तड़के करीब पांच बजे कोहरा चारों तरफ छाया हुआ था। शहर से बाहर निकलने पर दृश्यता शून्य रही। वाहन चालकों को सड़क पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। ऐसे में रोडवेज की बसें अपने निर्धारित समय की देरी से पहुंची। इन सबके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे कोहरा कुछ कम होना शुरू हुआ। दोपहर बाद करीब एक बजे धूप खिली।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने कुछ राहत मिली। शाम को फिर से कोहरा छाने लगा। सोमवार रात करीब 10 बजे के बाद दृश्यता फिर से घटती चली गई।
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्र में तापमान कम होता जा रहा है। अगले कई दिन कोहरा छाए रह सकता है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान और भी कम हो सकता है। ऐसे में लोगों को साधवानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed