फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The city will be safe, monitored from the Integrated Control and Command Center.

Panipat News: सुरक्षित होगा शहर, इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से रखी जाएगी नजर

Tue, 03 Mar 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 03 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The city will be safe, monitored from the Integrated Control and Command Center.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक किया जाएगा। बजट में सरकार ने पानीपत समेत प्रदेश के पांच शहरों में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) बनाने की घोषणा की है। इसके लिए एक साल के अंदर इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
नगर निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम इस पर काम कर रही है। शहर में 450 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे अपराध को रोकने के साथ साथ यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा समालखा में महिला थाना और शहर में एक और फायर स्टेशन को भी बजट में मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदात और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम और पुलिस विभाग की ओर से आईसीसीसी का प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है, जिसके तहत पूरे शहर को सीसीटीवी कैमरों की जद में लाया जाएगा, इसके लिए पूरे शहर में 450 से अधिक कैमरे लगाए जाने हैं। जिस देखते हुए पुलिस विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों और कॉलोनियों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। डीएसपी यातायात सुरेश सैनी की देखरेख में एक टीम इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। जल्द ही इस इस प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी। जिला सचिवालय में पुलिस कंट्रोल को अपग्रेड कर इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बनाया जाएगा, जिसमें शहर में लगने वाले सभी सीसीटीवी कैमरे का एक्सेस रहेगा। जहां से पूरे शहर पर एक साथ नजर रखी जाएगी। खास बात यह है कि यातायात की समस्या को भी कंट्रोल सेंटर से निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed