फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The city reverberated with patriotic slogans during the Tiranga Yatra

Panipat News: तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
The city reverberated with patriotic slogans during the Tiranga Yatra
​तिरंगा यात्रा में शामिल ​शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और मेयर कोमल सैनी। संवाद
- भाजपा की ओर से हुआ आयोजन, शिक्षा मंत्री बोले- आजादी, बलिदान, एकता और गर्व का प्रतीक है तिरंगा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। भारतीय जनता पार्टी की ओर से ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा लेकर उत्साह के साथ बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व करते हुए शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि तिरंगा मात्र ध्वज नहीं है। यह हमारी आजादी, बलिदान, एकता और गर्व का प्रतीक है।
यात्रा बरसत रोड स्थित कृपाल आश्रम से प्रारंभ हुई। जहां से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, अलग-अलग सामाजिक संगठनों के सदस्य, युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय के साथ देशभक्ति के नारों से क्षेत्र का वातावरण गूंज उठा। यात्रा बरसत रोड से जीटी रोड होते हुए जिला सचिवालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंची। जहां पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और मेयर कोमल सैनी ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

लोगों ने अपनी दुकानों और घरों से यात्रा पर पुष्पवर्षा की। भाजपा संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, नगर निगम के पार्षद, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, विभिन्न पंचायतों के सरपंच, युवा संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा में शामिल शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और मेयर कोमल सैनी। संवाद

तिरंगा यात्रा में शामिल शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और मेयर कोमल सैनी। संवाद

तिरंगा यात्रा में शामिल शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और मेयर कोमल सैनी। संवाद

तिरंगा यात्रा में शामिल शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और मेयर कोमल सैनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed