फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The city echoed with slogans like 'Nihal, Satnam Wahe Guru etc. who spoke'

Panipat News: जो बोले सो निहाल, सतनाम वाहे गुरू आदि नारों से गुंजी नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
The city echoed with slogans like 'Nihal, Satnam Wahe Guru etc. who spoke'
पानीपत। नूरवाला स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से सिखों के गुरु गोबिंद सिंह के 354वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरु ग्रंथ साहिब व पंच प्यारों की अगुवाई में 16वां विशाल नगर कीर्तन निकाला गया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन नूरवाला से शुरू होकर जसबीर काॅलोनी, इंदिरा विहार काॅलोनी व बरसत रोड के मार्गाें से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचा। नगर कीर्तन में स्कूल के बच्चों, गतका पार्टियों ने अपने करतब दिखाए। वहींं, नगर कीर्तन में जत्थों ने भी कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब व गुरु गोबिंद सिंह का गुणगान किया। नगर कीर्तन में जो बोले सो निहाल, सतनाम वाहे गुरु आदि के नारों से नगर गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान खड़क सिंह चीमा, गुरुद्वारा के ग्रंथी रघबीर सिंह, यादविंद्र चड्ढा, सरदार बलविंद्र सिंह, दर्शन सिंह हंस, बलजिंद्र सिंह, त्रिलोचन सिंह, गुरप्रीत सिंह, साहब सिंह, ओमकार सिंह, सोनू सिंह, चरणजीत सिंह, गुरबचन सिंह, जयमल सिंह, पम्पा सिंह, काला सिंंह, हैप्पी व बलजीत कौर ने सेवा की।
विज्ञापन


बॉक्स


नगर कीर्तन का हुआ भव्य स्वागत
काॅलोनी वासियों ने जगह-जगह नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत करके दूध, चाय, मिष्ठान, खीर, हलवा व चावल का प्रसाद भी बांटा। नगर कीर्तन में शहर की धार्मिक संस्थाओं ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed