फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The changing current on the transformer killed the wire

ट्रांसफार्मर पर तार बदलते करंट से जान गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The changing current on the transformer killed the wire
बापौली। सुरेंद्र। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
बापौली। विद्युत केबल लगाने के दौरान सोमवार को बिजली निगम के ठेकेदार के एक कर्मचारी की करंट लगने से झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। ट्रांसफार्मर पर ही कर्मी का शव झूलता मिला। पुलिस ने शव नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद डीएसपी समालखा मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद परिजन माने और शव को नीचे उतरा जा सका। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव खोजकीपुर निवासी सुरेंद्र (30) बिजली निगम में ठेकेदार संदीप के पास काम करता था। सोमवार सुबह वह गांव सनौली खुर्द में बाबू राम के ट्रांसफार्मर पर तार बदलकर कर केबल लगाने के लिए चढ़ा था। इस काम के लिए लाइट पर शट डाउन भी था। सुरेंद्र ने ट्रांसफार्मर के खंभों पर चढ़कर कुछ देर ही काम किया होगा कि अचानक करंट आ गया और मौके पर ही सुरेंद्र की मौत हो गई। सुरेंद्र के साथियों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना सनौली प्रभारी रामनिवास पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को नीचे उतारने लगी तो परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। काफी समझाने के बाद भी परिजन नहीं माने तो मौके पर डीएसपी समालखा प्रदीप कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन माने। सुरेंद्र का गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों की शिकायत पर सनौली थाना पुलिस ने बापौली सब डीविजन के जेई राधाकृष्ण, लाइनमैन मोनू, सुरेंद्र एवं ठेकेदार संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दर्ज, होगी कार्रवाई:
सुरेंद्र की करंट लगने से मौत के मामले में बापौली सब डीविजन के जेई राधाकृष्ण, लाइनमैन मोनू और सुरेंद्र एवं ठेकेदार संदीप के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ काूननी कार्रवाई की जाएगी।
- रामनिवास, थाना प्रभारी, सनौली।
मामला दुखद, कराएंगे जांच : एसडीओ
यह बहुत ही दु:खद मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी। शटडाउन होने के बावजूद करंट आने की जांच होगी। इसमें ठेकेदार की लापरवाही भी सामने आई है। मृतक सुरेंद्र से लाइन पर काम करवाते समय सावधानी का पालन नहीं किया था। अगर सुरेंद्र ने विभाग की ओर से जारी सेंसरयुक्त हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच जाती।

- नरेंद्र जागलान, एसडीओ, बिजली निगम, बापौली।

बापौली। मौके पर विलाप करते मृतक के परिजन।

बापौली। मौके पर विलाप करते मृतक के परिजन।- फोटो : Panipat

बापौली। मौके पर पहुंचे डीएसपी व पुलिसकर्मी मृतक के परिजनों से बात करते हुए।

बापौली। मौके पर पहुंचे डीएसपी व पुलिसकर्मी मृतक के परिजनों से बात करते हुए।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed