{"_id":"6827a0f0cdb97626d501761c","slug":"the-chairman-threatened-to-go-on-a-hunger-strike-panipat-news-c-244-1-pnp1006-137096-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चेयरमैन ने भूख हड़ताल पर जाने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चेयरमैन ने भूख हड़ताल पर जाने की दी धमकी
विज्ञापन
समालखा। पिछले तीन साल से शहर में अपेक्षित विकास कार्य न होने से नगर पालिकाचेयरमैन अशोक कुच्छल ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने नाराजगी जताते हुए पालिका अभियंता पर समालखा के विकास में रोड़ा बनने का आरोप लगाया। कुच्छल ने पार्षदों के साथ भूख हड़ताल करने की धमकी दी। उन्होंने पालिका अधिकारियों को 15 दिन का मोहलत दी है।
गौरतलब है कि यह मामला पालिका कार्यालय से विधायक कैंप आफिस तक पहुंची तो विधायक मनमोहन भड़ाना के निजी सचिव विजय शेखर के समझाने के बाद चेयरमैन अशोक कुच्छल ने पालिका अधिकारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर 31 मई तक धरातल पर विकास कार्य शुरू नहीं कराए तो वह सभी पार्षदों को साथ लेकर एक जून से भूख हड़ताल करेंगे।
चेयरमैैन ने आरोप लगाया कि पालिका अधिकारियों ने शहर का विकास कागजों मे खूब किया है लेकिन उन्हें ये कहने में कतई संकोच नही है कि पिछले तीन साल में एक भी काम धरातल पर नहीं हुआ। शहर का मुख्य बाजार रेलवे रोड, माता पुली रोड व गुलाटी रोड पर अतिक्रमण के कारण हर समय जाम लगा रहता है। रेलवे रोड के नाले गंदगी से जाम पडे़ है। पिछले दो साल से स्थाई सफाई निरीक्षक न होने की वजह से शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव के समय विकास के अनेक वायदे किए थे। जिस कारण उनका व पार्षदों का शहर में निकलना दूभर हो गया है। वह पालिका अधिकारियों के खिलाफ दो साल से उच्चाधिकारियों को शिकायत भेज चुके है लेकिन कही भी सुनवाई नही हुई।
बैठक में मौजूद पार्षद संजय गोयल, विनोद वाल्मीकि व वाइस चेयरपर्सन के प्रतिनिधि सतपाल शर्मा ने भी चेयरमैन अशोक कुच्छल के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि समालखा नगर पालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है। पिछले तीन साल से पार्षद वार्ड में विकास कार्य करवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे है।
चेयरमैन अशोक कुच्छल ने पहले सोमवार से भूख हड़ताल करने की धमकी दी थी लेकिन विधायक मनमोहन भड़ाना के निजी सचिव विजय शेखर के हस्तक्षेप व पालिका के कार्यकारी सचिव प्रदीप खर्ब के आश्वासन के बाद अधिकारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।