{"_id":"68474b39c3f0018ed3042cb2","slug":"the-case-of-killing-a-dog-is-gaining-momentum-the-organization-took-cognizance-panipat-news-c-244-1-pnp1012-138438-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कुत्ते को मारने का मामला पकड़ रहा तूल, संस्था ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कुत्ते को मारने का मामला पकड़ रहा तूल, संस्था ने लिया संज्ञान
विज्ञापन
पानीपत। थाना किला क्षेत्र के कुटानी रोड दलबीर नगर में बच्चे के काटने पर जर्मन शेफर्ड कुत्ते को पीटकर मारने का मामला अब तूल पकड़ रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा बनाई एनजीओ पीपुल फोर एनिमल ने इस मामले का संज्ञान लिया है।
एनजीओ के सदस्यों ने पानीपत पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, कुत्ते की मालकिन ने पुलिस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के भी आरोप लगाए हैं। चार जून को थाना किला क्षेत्र में दलबीर नगर की रेणू ने एक मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि 31 मई की शाम को करीब छह बजे वह अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते के साथ घर के बाहर बैठी थी।
उसी समय पड़ोसी राका अपने छह साल के बच्चे के साथ वहां से गुजर रहा था। उसी समय बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था। जिसके बाद बच्चे के परिजनों ने घर में घुसकर उसके कुत्ते को बेरहमी से पीटकर मार डाला था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम भी कराया था।
विज्ञापन
सोमवार को पीपुल फोर एनिमल एनजीओ की टीम रेणू कौर के नेतृत्व में पानीपत पहुंची। टीम ने पूरे मामले की जानकारी ली। रेणू कौर ने बताया कि उन्होंने इस वारदात की एक वीडियो देखी थी। कुत्ते को बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या की गई। लेकिन, पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि कुत्ते से बच्चे को काटा था तो उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई कराई जानी थी। लेकिन, कुत्ते को ऐसे नहीं पीटना चाहिए था। उन्होंने पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की मांग की है। कुत्ते की मालकिन रेणू का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उनका पुलिस इस मामले में मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रही है।