फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The car hit the bike rider, died

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, जान गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
The car hit the bike rider, died
पानीपत। बलजीत नगर के पास शुक्रवार रात नौ बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार युवक को कार चालक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। चांदनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

बलजीत नगर निवासी रविंद्र ने बताया कि वह फैक्टरी में सिलाई का काम करता है। उसका साला जबर सिंह अपने परिवार समेत बच्चों के साथ रहता था। वह शुक्रवार रात नौ बजे फैक्टरी से घर पैदल लौट रहा था। इसी बीच उसके साले का बेटा राज सिंह (30) बाइक से आया और घर छोड़ने की बात कहने लगा, लेकिन उसने पैदल ही घर जाने की बात कही। इसके बाद राज सिंह बाइक से चल दिया। तभी तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राज घायल हो गया। रविंद्र ने राज को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, मृतक के फूफा के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed